गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में INLD ने जारी की 22 जिला अध्यक्षों की लिस्ट, देखें किसे मिली जिम्मेदारी ?

Written by: Best24News

Published:

Haryana: इनेलो के युवा राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने रविवार को सबसे अधिक प्रतीक्षित युवा प्रकोष्ठ के सभी 22 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। करण चौटाला ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष…


Latest News 2025 06 29T162025.908
Latest News 2025 06 29T162025.908
Google News Follow us on Google

Haryana: इनेलो के युवा राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने रविवार को सबसे अधिक प्रतीक्षित युवा प्रकोष्ठ के सभी 22 जिला अध्यक्षों की सूची जारी की। करण चौटाला ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा और युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी से विचार विमर्श करके सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की।

Advertisement

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष करण चौटाला ने बताया कि हमारे पास सभी 22 जिलों में युवा अध्यक्ष का पद पाने के लिए बहुत सारे योग्य युवा थे और सभी इस पद के योग्य थे। उनमे से एक का चयन करना बड़ी चुनौती बन गया था। फिर भी सभी के सहयोग से हमने युवा जिला अध्यक्ष के पद के लिए सर्वश्रेष्ठ युवाओं का चयन किया है। अब अगला कदम सभी युवा जिलाध्यक्षों के साथ मिलके इनेलो पार्टी में कर्मठ, जुझारू और निष्ठावान युवाओं की एक बड़ी फौज तैयार करना है। आज हमारे प्रदेश का युवा बेरोजगारी और बीजेपी द्वारा निम्न स्तर पर पहुंचा दी गई शिक्षा व्यवस्था से त्रस्त है। अब प्रदेश का सारा यूथ इनेलो से जोड़ेंगे और उनके हकों के लड़ाई लड़ेंगे।

युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों की सूची – विकास मलिक को सोनीपत, गौरव को अंबाला, गुरजिंदर संधू को यमुनानगर, परदमन चहल को कुरुक्षेत्र, मनिंदर पूनिया को करनाल, अमन मांडी को पानीपत, जिला पार्षद देवेन्द्र पुजारी को कैथल, राजेश बूरा को जींद, संदीप घनघस को भिवानी, सूरज कालीरमन को हिसार, नरेन कुमार को फतेहाबाद, भगवान कोटली को सिरसा, बल्लू खेड़ीसाध को रोहतक, बॉबी डागर को फरीदाबाद, सत्ते पहलवान को पलवल, अमरजीत कादयान को झज्जर, बबलू श्योरान को दादरी, दीपक यादव को महेंद्रगढ़, नीरज डहीनवाल को रेवाड़ी, गौरव भाटी को गुरूग्राम, राजू मौली को पंचकूला और रियाज आलम को नूंह/मेवात का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp