google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Haryana : हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, सरकार ने दिए ये कड़े निर्देश | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, सरकार ने दिए ये कड़े निर्देश

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana : हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कड़े निर्देश दिए हैं। अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों, उपकरणों के…


Haryana : हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कड़े निर्देश दिए हैं। अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों, उपकरणों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़े पदों को भरने के लिए अभ्यास जारी रहेगा।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चंडीगढ़ में विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग में इस बारे में निर्देश दिए। उन्होंने CM नायब सिंह सैनी द्वारा बजट में विभाग को लेकर की गई घोषणाओं व योजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के तीन जिलों-अंबाला, कुरुक्षेत्र और कैथल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों को विशेष रूप से हिदायतें जारी की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा के महानिदेशक के अलावा सभी जिलों के सीएमओ (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) भी मौजूद रहे। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन किया और कहा कि सुधार के लिए रोडमैप तैयार किया जाए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

मंत्री ने मीटिंग के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने इन तीनों ही जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने रिक्त पदों, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और कार्यक्षमता, बुनियादी ढांचे के रखरखाव और सार्वजनिक स्वास्थ्य वितरण को प्रभावित करने वाले अन्य प्रमुख विभागीय मुद्दों पर विस्तृत फीडबैक लिया।

उन्होंने एंबुलेंस की उपलब्धता, संबंधित उपकरणों और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। आरती राव ने अधिकारियों को रिक्त पदों, विशेष रूप से डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को भरने के लिए भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

उन्होंने कहा कि खराब उपकरणों की तुरंत मरम्मत की जाए या उन्हें बदला जाए तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्वच्छ और रोगी-अनुकूल वातावरण प्रदान किया जा सके। मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सरकार के लिए प्राथमिकता वाला क्षेत्र है। लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में किसी भी जिले को पीछे नहीं रहना चाहिए।

जवाबदेही और समय पर कार्रवाई जरूरी है। मंत्री ने जिला स्तरीय स्वास्थ्य संकेतकों की भी समीक्षा की और नियमित निगरानी, बेहतर डेटा रिपोर्टिंग और अंतर-विभागीय समन्वय के महत्व पर जोर दिया। बैठक में डीजीएचएस डॉ़ मनीष बंसल, डीजीएचएस (पी) डॉ़ कुलदीप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों की लगेगी जियो-फेसिंग हाजिरी
सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की जियो-फेसिंग हाजिरी प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनएचएम द्वारा यह सिस्टम विकसित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव इस सिस्टम को लेकर कई बार विभाग के अधिकारियों की बैठक भी कर चुकी थी। अब इसे राज्य में लागू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

कर्मचारियों को ‘जियोफेस्ड अटेंडेंस एचआरवाई’ एप डाउनलोड करना होगा, जो गूगल प्ले स्टोर (एंड्रॉइड के लिए) और एप्पल एप स्टोर (आईओएस के लिए) से डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस नई पहल के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन का वितरण पूरी तरह से जियो-फेंसिंग सिस्टम के डेटा पर आधारित होगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp