शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Indian Railways: हरियाणा व राजस्थान से गुजरने वाली ये ट्रेने हुए केंसिल, यहां देखें लिस्ट

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के सुरतपुरा-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू, आसलू और दुधवाखारा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे प्रशासन ने 20 और 21…


रेवाड़ी। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के सुरतपुरा-सादुलपुर रेलखंड पर चूरू, आसलू और दुधवाखारा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे प्रशासन ने 20 और 21 जनवरी 2026 को ब्लॉक लिया है, जिसके चलते इस रूट से गुजरने वाली कई यात्री ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य  (Rewari News) जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने इसकी जानकारी दी।Indian Railways

Advertisement

Indian Railways बता दे कि रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार दोहरीकरण कार्य जारी है। इसी के चलते 21 जनवरी 2026 को रेवाड़ी-बीकानेर सवारी और बीकानेर-रेवाड़ी सवारी ट्रेन को पूर्ण रूप से रद्द किया गया है। इन दोनों ट्रेनों के रद्द होने से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी होगी।Indian Railways

इसके अलावा 21 जनवरी को दिल्ली-हिसार और हिसार-दिल्ली सवारी गाड़ियां अपने निर्धारित मार्ग पर न चलकर परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। ये ट्रेनें रेवाड़ी-भिवानी-हिसार मार्ग होकर चलेंगी। इस दौरान इन ट्रेनों का ठहराव झाड़ली, चरखी दादरी, भिवानी और हांसी स्टेशनों पर किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपने स्टेशन के ठहराव और समय की जानकारी अवश्य कर लें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस ट्रेन का बदला रूट: रेलवे के अनुसार कोटा-सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन 20 जनवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग के बजाय लोहारू-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी।Indian Railways

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp