शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Indian Railways Recruitment: संसद में रेल मंत्री ने दी बड़ी जानकारी रेलवे में 11 साल में 5.08 लाख नौकरियां युवाओं के लिए रोजगार की बहार

Written by: Best24News

Published:

Indian Railways Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेल ने इस वर्ष शानदार अवसर प्रदान किया है। रेलवे ने वर्ष 2024–25 के लिए कुल 1,20,579 पदों पर…


Indian Railways Recruitment: संसद में रेल मंत्री ने दी बड़ी जानकारी रेलवे में 11 साल में 5.08 लाख नौकरियां युवाओं के लिए रोजगार की बहार
Indian Railways Recruitment: संसद में रेल मंत्री ने दी बड़ी जानकारी रेलवे में 11 साल में 5.08 लाख नौकरियां युवाओं के लिए रोजगार की बहार
Google News Follow us on Google

Indian Railways Recruitment: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेल ने इस वर्ष शानदार अवसर प्रदान किया है। रेलवे ने वर्ष 2024–25 के लिए कुल 1,20,579 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों रिक्तियां निकाली जा रही हैं, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

संसद में दी गई जानकारी

शीतकालीन सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि रेलवे में इतने बड़े पैमाने पर भर्तियों का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 सालों में रेलवे ने 5.08 लाख नौकरियां प्रदान की हैं। भर्ती की प्रक्रिया लगातार जारी है और आने वाले दिनों में भी कई पदों पर भर्ती पूरी की जाएगी।

किन–किन पदों पर हो रही है भर्ती

रेलवे जिन पदों पर भर्ती कर रहा है, उनमें सहायक लोको पायलट, टेक्नीशियन, सब–इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर, डिपो मटीरियल सुपरिंटेंडेंट, केमिकल और मेटलर्जिकल असिस्टेंट, पैरामेडिकल स्टाफ, एनटीपीसी, मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कैटेगरी शामिल हैं।
इसके अलावा लेवल–1 के पद जैसे ट्रैक मेंटेनर और सहायक पदों पर भी बड़े स्तर पर भर्ती की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रोजगार में बढ़ोतरी के आंकड़े

रेल मंत्री ने बताया कि वर्ष 2004 से 2014 के बीच रेलवे ने कुल 4 लाख नौकरियां दी थीं। वहीं 2014 से 2025 के बीच यह संख्या 5.08 लाख तक पहुंच गई, जो रोजगार में तेजी से बढ़ोतरी को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि नई सरकार आने के बाद रेलवे में नौकरियों की गुणवत्ता भी बढ़ी है और भर्ती प्रक्रिया अब पहले से अधिक पारदर्शी और सुलभ हो गई है।

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि रेलवे ने भर्ती के लिए एक विशेष कैलेंडर जारी किया है। इससे उम्मीदवारों को समय पर जानकारी मिलेगी और भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल हो जाएगी। रेलवे की इस बड़ी भर्ती से लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सपना पूरा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp