शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Indian Railways: यात्रियों की हुई बल्ले बल्ले, अब सैंकिडो में यू करें टिकट बुक

Written by: Sunil Rajput

Published:

Indian Railways : रेलवे में यात्रा करने वालों की बडी राहत भरी न्यूज सामने आई है। हाल ही में रेलवे की ओर एक नई सुविधा शुरू की गई है जिससे अब यात्रियों…


Indian Railways : रेलवे में यात्रा करने वालों की बडी राहत भरी न्यूज सामने आई है। हाल ही में रेलवे की ओर एक नई सुविधा शुरू की गई है जिससे अब यात्रियों को टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होने की जरूरत नहीं पडेगी। अब लोग डिजिटल भुगतान के माध्यम से सामान्य टिकट भी खरीद सकते हैं।

Advertisement

घंटो लाईन से मिली छुटकारा: बता दे आजकल बढती भीड के चलते ट्रेनो मे टिकटे बुक करना आसान नहीं है। इसके लिए यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर सामान्य टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। सबसे खुशी की बात यह है अब इस नई सुविधा से लोग घर बैठे कुछ ही मिनटों में ‘UTS on Mobile’ ऐप से सामान्य टिकट खरीद सकते हैं।

जानिए कैसे होगी पेमेंट: इस ऐप का उपयोग करते हुए यात्रियों को अपनी यात्रा की जानकारी भरनी होती है। यात्रियों को बताना होता है कि वे कहां से यात्रा शुरू करेंगे और कहां जाना है। इसके बाद डिजिटल भुगतान के विकल्प जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm के जरिए टिकट की पेमेंट की जा सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यात्रियों की बल्ले बल्ले: जब यात्री ऐप से टिकट बुक करते हैं तो उन्हें यह टिकट मोबाइल पर मिल जाती है। स्टेशन पर यात्रा के दौरान टिकट चेकिंग के दौरान यात्री इस मोबाइल टिकट को दिखाकर आसानी से यात्रा कर सकते हैं। अगर यात्री चाहें तो इस टिकट को प्रिंट भी करवा सकते हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्टेशन पर QR कोड भी लगाए हैं। इन कोड्स को स्कैन करके यात्री सीधे ‘UTS’ ऐप को Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी टिकट बुकिंग कर सकते हैं। मोबाइल टिकट चेकिंग के दौरान TTE इस टिकट को मान्यता देता है जिससे फर्जी टिकट की संभावना भी काफी हद तक समाप्त हो गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp