Breaking News: हरियाणा राजस्थान के या​त्रियों को रेलवे का तोहफा, उर्स मेले के लिए चलाई दो स्पेशल ट्रेन

On: March 21, 2026 7:46 PM
Follow Us:
TRAIN

Breaking News: रेलवे यात्रियों के लिए बडी खुशी की खबर है। रेलवे ने राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर लगने वाले उर्स और मेले को देखते हुए रेलवे 22 दिसंबर से दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों के शुरू होने से हरियाणा के रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से अजमेर जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों फायदा मिलेगा।Breaking News

हर साल चलाते है ट्रेन: रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हर वर्ष उर्स मेले के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु अजमेर शरीफ पहुंचते हैं। इस कारण ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ और लंबी वेटिंग की समस्या सामने आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो और यात्रा सुरक्षित व सुचारू रूप से पूरी की जा सके। रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव होने से दक्षिण हरियाणा के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।Breaking News

जानिए ट्रेन का शेडयूल: बता दें कि पहली स्पेशल ट्रेन आजमगढ़ से अजमेर के बीच चलाई जाएगी, जबकि दूसरी ट्रेन बरेली से दौराई के बीच संचालित होगी। दोनों ही ट्रेनों का ठहराव रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर रखा गया है। इसके अलावा, एक स्पेशल ट्रेन का ठहराव गुरुग्राम स्टेशन पर भी होगा, जिससे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।Breaking News

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें