गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Indian Railways: खाटूश्याम जाने वालों के लिए खुशखबरी, हरियाणा और राजस्थान के बीच चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

Written by: Best24News

Published:

Indian Railways: त्योहारी सीजन में जब ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है तो सफर करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस बार रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए…


Indian Railways: खाटूश्याम जाने वालों के लिए खुशखबरी, हरियाणा और राजस्थान के बीच चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें
Indian Railways: खाटूश्याम जाने वालों के लिए खुशखबरी, हरियाणा और राजस्थान के बीच चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें
Google News Follow us on Google

Indian Railways: त्योहारी सीजन में जब ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है तो सफर करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस बार रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। हरियाणा और राजस्थान के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी ताकि लोगों को परेशानी न हो और वे आराम से सफर कर सकें।

Advertisement

खाटूश्याम धाम जाने वालों को राहत

रेलवे की इन ट्रेनों से सबसे ज्यादा फायदा खाटूश्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। हर साल लाखों श्रद्धालु खाटूश्याम बाबा के दर्शन के लिए रींगस पहुंचते हैं। त्योहारों के दौरान भीड़ बढ़ने से टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। अब यह स्पेशल ट्रेनें श्रद्धालुओं की बड़ी राहत साबित होंगी।

रेवाड़ी से रींगस तक विशेष ट्रेनें

ट्रेन नंबर 09633 रेवाड़ी से रात 10.50 बजे रवाना होकर रात 1.35 बजे रींगस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09634 सुबह 3.20 बजे रींगस से रवाना होकर सुबह 5.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 16 डिब्बों की डेमू रैक होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दोपहर की दूसरी ट्रेन भी तय समय पर

ट्रेन नंबर 09637 रेवाड़ी से 11.45 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे रींगस पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 09638 रींगस से 3.05 बजे रवाना होकर शाम 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुंड, काठूवास, नारनौल, अमरपुर जोरासी, नीम का थाना और श्री माधोपुर सहित कई स्टेशन पर ठहराव रहेगा। इसमें 8 जनरल कोच और 2 गार्ड कोच होंगे।

भिवानी से जयपुर तक नई सुविधा

ट्रेन नंबर 09733 जयपुर से हर दिन सुबह 7 बजे रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे भिवानी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 09734 शाम 4.05 बजे भिवानी से रवाना होकर रात 11.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में झाडली, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस और श्रीमाधोपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 9 साधारण डिब्बे और 2 गार्ड कोच होंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp