गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Indian Railways: कोहरे ने बिगाड़ा रेल सफर का प्लान, दिसंबर से तीन महीने तक कई ट्रेनें रद्द, पूरी लिस्ट जारी

Written by: Best24News

Published:

Indian Railways: सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही रेल यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। घने कोहरे के कारण हर साल की तरह इस साल भी भारतीय रेलवे को…


Indian Railways: कोहरे ने बिगाड़ा रेल सफर का प्लान, दिसंबर से तीन महीने तक कई ट्रेनें रद्द, पूरी लिस्ट जारी
Indian Railways: कोहरे ने बिगाड़ा रेल सफर का प्लान, दिसंबर से तीन महीने तक कई ट्रेनें रद्द, पूरी लिस्ट जारी
Google News Follow us on Google

Indian Railways: सर्दी के मौसम की शुरुआत के साथ ही रेल यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। घने कोहरे के कारण हर साल की तरह इस साल भी भारतीय रेलवे को कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। रेलवे हमेशा दावा करता है कि वह कोहरे के बीच भी सामान्य संचालन बनाए रखेगा लेकिन हकीकत में ऐसा संभव नहीं हो पाता।

Advertisement

भारतीय रेलवे ने घोषणा की है कि घने कोहरे के चलते कई लंबी दूरी की ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द किया जाएगा। यह फैसला 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगा। हर साल करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद भी रेलवे को यही कदम उठाना पड़ता है जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।

यात्रियों की बढ़ेगी दिक्कतें

इस बार सहारनपुर से दिल्ली रूट की एक प्रमुख ट्रेन जालंधर–दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी कैंसिल कर दी गई है जो 1 मार्च 2026 तक नहीं चलेगी। जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक कर रखे हैं उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत होगी। हालांकि रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रद्द की गई ट्रेनों की सूची

इन रद्द ट्रेनों में कई प्रसिद्ध एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। इनमें अमृतसर–कोलकाता अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317), कोलकाता–अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस (12318), अमृतसर–कोलकाता दुर्गियाना एक्सप्रेस (12357), कोलकाता–अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस (12358), काठगोदाम–जम्मू एक्सप्रेस (12207), जम्मू–काठगोदाम एक्सप्रेस (12208), दिल्ली–जालंधर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (14681), जालंधर–दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (14682) शामिल हैं।

इसके अलावा अमृतसर–लालकुआं एक्सप्रेस (14615), लालकुआं–अमृतसर एक्सप्रेस (14616), अमृतसर–पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस (14617), पूर्णिया–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस (14618), अंबाला–बरौनी एक्सप्रेस (14523), बरौनी–अंबाला एक्सप्रेस (14524), जम्मू–योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (14605) और योग नगरी ऋषिकेश–जम्मू एक्सप्रेस (14606) भी इस सूची में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यात्रियों से अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। अगर ट्रेन रद्द है तो ऑनलाइन या टिकट काउंटर से रिफंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक ट्रेनों से यात्रा की व्यवस्था भी की जा रही है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp