शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Indian Railway News: 29 जनवरी को कर रहे हैं रेल में सफर, तो जरूर पढे ये न्यूज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Indian Railway News: रेलवे में यात्रा करने वालों की ये जरूरी न्यूज है। अगर 29 जनवरी को कही यात्रा करने जा रहे हो तो यह न्यूज पढ लें। क्योकि फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर…


Indian Railway News: रेलवे में यात्रा करने वालों की ये जरूरी न्यूज है। अगर 29 जनवरी को कही यात्रा करने जा रहे हो तो यह न्यूज पढ लें। क्योकि फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 29 जनवरी को रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

Advertisement

 

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। नारनौल स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जयपुर मंडल की ओर से दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है।Indian Railway News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ये ट्रेने की रद्द: बता दे इसी के चलते फुलेरा-रेवाड़ी (अप डाउन) ट्रेन रद्द रहेगी। कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय ट्रेन 28 जनवरी को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।Indian Railway News

यहां होग ठहराव: बता दे इसी के चलते परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई और अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 22950, दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो 29 जनवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, उसे जयपुर मंडल पर 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp