HomeHaryana NewsIndian Railway News: रेल यात्री ध्यान दें! रेवाड़ी से गुजरने वाले ये...

Indian Railway News: रेल यात्री ध्यान दें! रेवाड़ी से गुजरने वाले ये ट्रेने हुई कैंसिल

Indian Railway News: रेलवे में यात्रा करने वालों की ये जरूरी न्यूज है। अगर 29 जनवरी को कही यात्रा करने जा रहे हो तो यह न्यूज पढ लें। क्योकि फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते 29 जनवरी को रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

 

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार पाटन क्षेत्र के डाबला रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित रहेंगी। नारनौल स्टेशन यार्ड में ब्रिज संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जयपुर मंडल की ओर से दोहरीकरण कार्य किया जा रहा है।Indian Railway News

ये ट्रेने की रद्द: बता दे इसी के चलते फुलेरा-रेवाड़ी (अप डाउन) ट्रेन रद्द रहेगी। कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय ट्रेन 28 जनवरी को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन निर्धारित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।Indian Railway News

यहां होग ठहराव: बता दे इसी के चलते परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई और अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 22950, दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा, जो 29 जनवरी को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, उसे जयपुर मंडल पर 25 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

 

Sunil Chauhan
Sunil Chauhanhttps://best24news.com/
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments