बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Indian Currency Notes: 2000 रुपये के नोटों को लेकर RBI ने दिया ये अपडेट?

Written by: Best24News

Published:

Indian Currency Notes: पिछले कुछ समय से बाजार में चर्चा थी कि सरकार 500 रुपये से बड़ा नोट दोबारा जारी करने की योजना बना रही है. सोशल मीडिया और कई अफवाहों के…


Indian Currency Notes: पिछले कुछ समय से बाजार में चर्चा थी कि सरकार 500 रुपये से बड़ा नोट दोबारा जारी करने की योजना बना रही है. सोशल मीडिया और कई अफवाहों के बीच अब वित्त मंत्रालय ने इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट कर दी है. राज्य सभा में पूछे गए सवालों के जवाब में मंत्रालय ने साफ किया है कि ऐसी कोई योजना नहीं है.

Advertisement

राज्यसभा में पूछा गया सवाल
सांसद घनश्याम तिवारी द्वारा पूछे गए सवाल पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार का फिलहाल 500 रुपये से ऊपर के करेंसी नोट जारी करने का कोई इरादा नहीं है. इस बयान से 1000 और 2000 के नए नोट आने की अफवाहों पर विराम लग गया है.

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

2000 रुपये के नोटों को लेकर क्या है ताजा अपडेट?
वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि 2000 रुपये के नोट नवंबर 2016 में जारी किए गए थे. 19 मई 2023 को इन्हें बंद करने की घोषणा की गई थी. तब करीब 17,793 लाख नोट सर्कुलेशन में थे, जिनमें से 17,477 लाख नोट RBI में वापस आ चुके हैं. अब बाजार में इनकी संख्या बेहद कम बची है.

अब भी है 2000 का नोट? यहां करा सकते हैं जमा
अगर किसी के पास अब भी 2000 रुपये के नोट हैं, तो वो इन्हें RBI के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों या डाकघर (India Post) के माध्यम से जमा करा सकते हैं. सरकार ने इस प्रक्रिया को सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए खास इंतजाम किए हैं.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

500 रुपये से ऊपर के नोटों को लेकर क्यों थी चर्चा?
नकदी लेन-देन में सुविधा के लिए कई लोग 1000 या 2000 के नए नोट की संभावनाओं को लेकर कयास लगा रहे थे. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि महंगाई और बड़े ट्रांजेक्शन के चलते सरकार को बड़े नोटों की जरूरत महसूस हो रही है. लेकिन अब सरकार ने इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है.

100 रुपये के नोट की ऐसे करें पहचान

RBI ने 100 रुपये के नोट की पहचान को लेकर गाइडलाइन जारी की है. असली और नकली नोट को पहचानने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

महात्मा गांधी की तस्वीर और स्पष्ट वाटरमार्क
सुरक्षा धागा जिसमें “RBI” और “100” लिखा होता है
नंबर पैनल फ्लोरोसेंट स्याही से मुद्रित होता है

 

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp