पाकिस्तान पर भारत ने की एयर स्ट्राइक, हरियाणा में अलर्ट जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

On: March 22, 2026 9:27 AM
Follow Us:
हरियाणा में अलर्ट जारी, इन जिलों में स्कूल बंद

पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत एयर स्ट्राइक की। जानकारी के मुताबिक, इस अटैक में 30 लोगों की मौत की खबर है। इस हमले के बाद हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के 5 जिले अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर में अगले आदेश तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली से धर्मशाला और शिमला आने वाली फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, अमृतसर में आज होने वाले रेल रोको आंदोलन को किसानों ने रद्द कर दिया है। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हमने देशहित में ये फैसला लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, अंबाला में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है। कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) की टीमें लोगों के सामान की चेकिंग कर रही हैं। ट्रेन में बैठे यात्रियों के सामान को भी जांचा जा रहा है।

RPF इंस्पेक्टर ने कहा-

जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके के होने के चलते स्टेशन महत्वपूर्ण है। हमले के बाद स्टेशन पर सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की जा रही है।

सभी फ्लाइट्स कैंसिल

मिली जानकारी के अनुसार, अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। एहतियात के तौर पर सुबह 10 बजे तक सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों को हिदायत दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि जरूर कर लें।

जानकारी के मुताबिक, दोहा से अमृतसर आ रही कतर एयरवेज की फ्लाइट (QTR54B) को पाकिस्तान के एयरस्पेस से वापस मोड़कर ओमान के मस्कट एयरपोर्ट की ओर भेज दिया गया। यह फ्लाइट रात 2:10 बजे अमृतसर लैंड करने वाली थी।

मिली जानकारी के अनुसार, शारजाह से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट भी रद्द कर दी गई है। पुणे, मुंबई और दिल्ली से अमृतसर आने वाली सभी फ्लाइट्स को सुबह 10 बजे तक के लिए रद्द किया गया है

 

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now