सेक्टर चार धारूहेड़ा RWA में 13 ने कराया नामांकन, यहां पढें अपडेट

प्रकाशित: 4 सितंबर 2026, 2:55 PM
9 file nominations for Sector 4 Dharuhera RWA; read the update here.

धारूहेड़ा: (Best24News): सेक्टर-4 धारूहेड़ा स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) का तीन साल का सफल कार्यकाल पूरा हो चुका है। संस्था के नियमानुसार नई कार्यकारिणी के गठन और चुनाव प्रक्रिया के तहत 15 अगस्त को संरक्षक मंडल के पास नामांकन फॉर्म जमा कराए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने अपने पर्चे भरे हैं, वे 26 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। जिन पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार होंगे, उनके लिए 30 अगस्त को मतदान (चुनाव) कराया जाएगा, जबकि एकल नामांकन वाले पदों पर उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना जाएगा।

इन दिग्गजों ने भरे नामांकन फॉर्म (उम्मीदवार सूची):

15 अगस्त को नामांकन के अंतिम दिन पूर्व प्रधान एवं संरक्षक के पास सभी दावेदारों ने फीस के साथ अपने फॉर्म जमा कराए। नामांकन भरने वाले मुख्य उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

  • प्रधान पद (President): राजू यादव,  जगदीश
  • उप प्रधान पद (Vice President): प्रदीप कुमार,  पन्नी लाल
  • सचिव पद (Secretary): आनंद मोहन,    तेजबीर
  • उप सचिव पद (Joint Secretary): हवा सिंह
  • कैशियर पद (Cashier): अनिल कुमार चौहान,   रेणु मेहरा

कार्यकारिणी सदस्य (Executive Members): राजवीर यादव, नरेश कुमार, पतराम एवं दिलीप सिंह

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर रंगराज, सतीश यादव, अशोक कुमार, उत्तम, नरेंद्र यादव, सतीश, विकास सहित कई अन्य सेक्टरवासियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की बात कही।

 

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now