Home Haryana News Haryana : हरियाणा के किसानों की हुई मौज! ट्यूबवेल कनेक्शन का...

Haryana : हरियाणा के किसानों की हुई मौज! ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़वाना हुआ आसान

0
1
Evening News

Haryana :  हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए ट्यूबवेल कनेक्शन का लोड बढ़ाने की प्रक्रिया सरल बना दी है. अब किसान आसानी से अपने मोटर कनेक्शन का लोड बढ़वा सकते हैं. इसके लिए राज्य सरकार ने स्वैच्छिक लोड घोषणा योजना (Voluntary Load Declaration Scheme) की शुरुआत की है.Haryana

100 रुपये प्रति किलोवाट में मिलेगा बढ़ा हुआ लोड

इस योजना के तहत किसानों को लोड बढ़वाने पर सिर्फ 100 रुपये प्रति किलोवाट का शुल्क देना होगा. इसके अतिरिक्त BHP (ब्रेक हॉर्स पावर) के आधार पर 1500 रुपये तक का कोई अतिरिक्त सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा.

31 जुलाई 2025 तक योजना का मिलेगा लाभ
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के अंतर्गत आने वाले किसान 31 जुलाई 2025 तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इस योजना के तहत आवश्यकतानुसार मौजूदा उपकरण, ट्रांसफार्मर और सर्विस केबल बिजली निगम अपने खर्चे पर ही बदलेगा.Haryana

ऑनलाइन पोर्टल के जरिए करें आवेदन
किसान इस योजना के लिए बिजली निगम के पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय उन्हें अपने मोटर कनेक्शन की जानकारी देनी होगी. मोटर की स्टार रेटिंग या दक्षता जैसी जानकारियां देना वैकल्पिक (optional) रखा गया है.

न हलफनामा, न परीक्षण रिपोर्ट
लोड बढ़वाने की प्रक्रिया को और आसान करते हुए. अब कोई नियम व शर्तों वाला फार्म, हलफनामा या परीक्षण रिपोर्ट देने की जरूरत नहीं होगी. इसके स्थान पर किसानों को सिर्फ एक स्व-घोषणा पत्र और एडवांस उपभोग जमा राशि जमा करनी होगी.Haryana News