गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Crime: हरियाणा के रेवाड़ी में ट्रांसपोर्टर से पिस्टल दिखाकर मांगी रंगदारी, कहा “अगर हिस्सा नहीं दिया तो जान से खत्म कर देंगे

Written by: Best24News

Published:

Crime: हरियाणा में बदमाशों का कहर बढता ही जा रही है। रेवाड़ी मे रविवार रात एक ट्रांसपोर्टर को पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार युवकों ने ट्रांसपोर्ट…


हरियाणा के रेवाड़ी में ट्रांसपोर्टर से पिस्टल दिखाकर मांगी रंगदारी, कहा “अगर हिस्सा नहीं दिया तो जान से खत्म कर देंगे
हरियाणा के रेवाड़ी में ट्रांसपोर्टर से पिस्टल दिखाकर मांगी रंगदारी, कहा “अगर हिस्सा नहीं दिया तो जान से खत्म कर देंगे
Google News Follow us on Google

Crime: हरियाणा में बदमाशों का कहर बढता ही जा रही है। रेवाड़ी मे रविवार रात एक ट्रांसपोर्टर को पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार युवकों ने ट्रांसपोर्ट ठेके में हिस्सा देने का दबाव पिस्तोल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।Crime

Advertisement

जानिए क्या है मामला’ बता दे रेवाड़ी शहर के बाइपास स्थित पोसवाल चौक पर “श्याम ट्रैवल्स” के मालिक हरीश कुमार ने मॉडल टाउन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात बावल क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने अपने तीन साथियों के साथ उनके कार्यालय में आकर ट्रांसपोर्ट ठेके में हिस्सा देने की मांग की।Crime

मिली धमकी: पुलिस को बताश्या कि आरोपियों ने उसे इनकार करने पर रंगदारी मांगी और एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर टेबल पर रख दी, धमकी देते हुए कहा कि “अगर हिस्सा नहीं दिया तो जान से खत्म कर देंगे।” यह कहकर चारों मौके से फरार हो गए।Crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हरीश कुमार का ट्रांसपोर्ट कारोबार बावल औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियों में संचालित है, जहां उनकी करीब 150 बसें चलती हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कई दिनों से ठेके में हिस्सा देने और फैक्ट्रियों से उनकी बसें हटाने का दबाव बना रहे थे।Crime

डीएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और शेष आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।Crime

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp