Haryana Crime: हरियाणा में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

On: March 21, 2026 11:41 PM
Follow Us:
Add a heading 20 1

Haryana Crime: हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां के गांव ढाणीमाहू में एक बेटे ने अपने पिता की दर्दनाक हत्या कर दी। बताया जा रह हैं कि जमीनी बंटवारे को लेकर पैदा हुए विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता की ईंट मारकर हत्या कर की हैं।

पुलिस ने मृतक के पोते राकेश की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गांव ढाणीमाहू निवासी राकेश ने तोशाम थाना पुलिस को बताया कि उसके दादा माईचंद का उसके चाचा प्रकाश के साथ जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

पुलिस को दी शिकायत में पोते राकेश ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका दादा किसी व्यक्ति से गली में बातचीत कर रहा था, तभी चाचा वहां पहुंचा और झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान प्रकाश ने तैश में आकर ईंट से दादा के सिर पर वार किया और फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल माईचंद को पहले भिवानी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

उन्हें वापस भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने आरोपित बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई है और आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें