गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

IMD Weather Alert: अगले 48 घंटों में इन राज्यों में अलर्ट जारी, देखें मौसम पूर्वानुमान

Written by: Best24News

Published:

IMD Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तूफान, गरज के साथ बारिश और 70 किमी/घंटा…


IMD Weather Alert: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों में मौसम ने करवट ले ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तूफान, गरज के साथ बारिश और 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. इसके तहत अगले कुछ दिनों में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में असामान्य मौसम की स्थिति बनी रहेगी.IMD Weather Alert

Advertisement

30 मई को सबसे तीव्र प्रभाव की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई को दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में मौसम सबसे अधिक उग्र रहने की संभावना है. इस दिन 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है, जो 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

दिल्ली में क्या रहेगा मौसम का हाल?
राजधानी दिल्ली में हवा की सामान्य गति 10 किमी/घंटा से कम रह सकती है. लेकिन गरज और बिजली के साथ अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो औसत से 1-2 डिग्री कम रहेगा. यह गर्मी से थोड़ी राहत जरूर देगा.IMD Weather Alert

IMD ने क्या दी सलाह?
IMD ने लोगों से अपील की है कि तूफान और बिजली गिरने के दौरान घर के अंदर रहें. पेड़ों के नीचे जाने से बचें और खुले में रखी चीजों को सुरक्षित स्थान पर रख लें. खासतौर पर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मिजोरम में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में भारी बारिश, तेज हवाओं और तूफान की चेतावनी को देखते हुए गुरुवार को सभी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं. यह फैसला राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम विभाग के संयुक्त निर्देश के बाद लिया गया है.

हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि
हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के इलाकों में बुधवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई. दृश्यता बेहद कम हो गई. जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग घर में रहने को मजबूर हो गए. 29 मई से 1 जून तक राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

हिमाचल के किन इलाकों में हुई बारिश?
राज्य में भुंतर में सबसे ज्यादा 17.2 मिमी बारिश हुई. इसके अलावा:

बजौरा: 11.2 मिमी
बर्थिन: 11.2 मिमी
कटौला: 11.1 मिमी
नाहन: 10.8 मिमी
कंडाघाट: 10.4 मिमी
बंजार: 8.0 मिमी
कांगड़ा: 7.0 मिमी
शिमला: 5.0 मिमी
इन आंकड़ों से साफ है कि पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी हुई है.

राजस्थान में मिले-जुले हालात
राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी बनी हुई है. खासकर बीकानेर में 44.8°C तापमान दर्ज किया गया. हालांकि उदयपुर, कोटा, जयपुर और भरतपुर जैसे संभागों में आंधी-तूफान और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. 29 और 30 मई को 50–60 किमी/घंटा की हवाएं चल सकती हैं.

आगे के लिए मौसम का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया है कि:

राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में गर्मी के साथ-साथ हवा में नमी भी बनी रहेगी.
1 जून तक दिल्ली, उत्तर भारत और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी.
3 जून तक हिमाचल, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का सिलसिला चल सकता है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp