गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

IIF 2025: भिवाड़ी में होगा राष्ट्रीय स्तर का औद्योगिक मेला, नीमराना इकाई बनी टाइटल स्पॉन्सर

Written by: सुनील चौहान

Published:

भिवाड़ी। ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (IIF) 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को लघु उद्योग भारती की नीमराना इकाई द्वारा सागर रत्ना कंपनी, नीमराना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन…


भिवाड़ी। ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (IIF) 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। रविवार को लघु उद्योग भारती की नीमराना इकाई द्वारा सागर रत्ना कंपनी, नीमराना में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भिवाड़ी, नीमराना और बहरोड़ इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मेले को संगठित, सफल और राष्ट्रहितकारी बनाने के लिए विभिन्न रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ।IIF 2025

Advertisement

इस बैठक में यह प्रमुख निर्णय लिया गया कि नीमराना इकाई मेले की टाइटल स्पॉन्सरशिप की जिम्मेदारी उठाएगी और उसने 30 स्टॉल आरक्षित भी कर लिए हैं। साथ ही, नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए बड़े स्तर पर होर्डिंग्स लगाने की योजना बनाई गई है। बहरोड़ इकाई ने भी 20 स्टॉल आरक्षित किए हैं और अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार अभियान चलाने का निर्णय लिया है।IIF 2025

लघु उद्योग भारती की बैठक में हुई रूपरेखा तैयार, मेले को सफल और राष्ट्रहितकारी बनाने का लिया संकल्प
लघु उद्योग भारती की बैठक में हुई रूपरेखा तैयार, मेले को सफल और राष्ट्रहितकारी बनाने का लिया संकल्प

बैठक में भिवाड़ी इकाई के संरक्षक एवं प्रदेश सचिव एलन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत यादव, तथा IIF भिवाड़ी प्रभारी लीलाधर पारीक की उपस्थिति रही। चौपानकी इकाई के अध्यक्ष विमल पंडित, नीमराना अध्यक्ष शशांक भारद्वाज और बहरोड़ अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल भी बैठक में शामिल हुए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस बैठक का संचालन प्रदेश अंचल कार्यकारिणी सदस्य के.के. यादव के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सभी इकाइयों ने संकल्प लिया कि IIF 2025 को एक भव्य राष्ट्रीय औद्योगिक आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा। यह मेला स्वदेशी उद्योगों के विकास और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आयोजक मंडल का उद्देश्य है कि यह मंच देशभर के लघु और मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ व्यापारिक सहयोग को भी नई दिशा दे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp