बुधवार, 4 नवम्बर 2026

NHAI Tunnel : IGI एयरपोर्ट और NH-48 को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली में जल्द खुलेगी हाईटेक टनल

Written by: Best24News

Published:

  NHAI Tunnel : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सुगम यातायात को लेकर लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं. इन्हीं प्रयासों की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते…


 

Advertisement

NHAI Tunnel : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सुगम यातायात को लेकर लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं. इन्हीं प्रयासों की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए, द्वारका एक्सप्रेसवे पर बन रही सुरंग को अब ट्रायल के लिए खोला जा रहा है. यह सुरंग दिल्ली-NCR के यात्रियों को बेहतर और जाम-मुक्त सफर का नया अनुभव देने जा रही है.NHAI Tunnel

एयरपोर्ट से सीधे जुड़ाव के लिए बन रही है हाईटेक सुरंग

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा बनाई जा रही यह 3.6 किलोमीटर लंबी सुरंग द्वारका सेक्टर-21 से दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) और IGI एयरपोर्ट तक सीधी कनेक्टिविटी देने का कार्य करेगी. ट्रायल अगले सप्ताह शुरू किया जाएगा और यदि किसी तरह की खामियां सामने आती हैं, तो उन्हें तुरंत ठीक किया जाएगा. सुरंग को तीन भागों में बांटा गया है, जिससे दिल्ली और एयरपोर्ट के बीच तीन अलग-अलग संपर्क बिंदु बनेंगे.

तीन रास्तों से जुड़ेगा यह टनल नेटवर्क
इस सुरंग को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिनका कनेक्शन विभिन्न महत्वपूर्ण जगहों से होगा:

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पहला हिस्सा सीधे IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 (T-3) की ओर जाएगा.
दूसरा हिस्सा दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रेडिसन होटल के पास निकलेगा.
तीसरा हिस्सा महिपालपुर के पास शिव मूर्ति से जुड़ जाएगा.

इस पूरे नेटवर्क के माध्यम से करीब 6.6 किलोमीटर लंबा सफर जाम रहित बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को समय की बचत और ट्रैफिक से राहत मिलेगी.

अभी एयरपोर्ट लिंक का ट्रायल रुका, जल्द शुरू होने की उम्मीद
अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट से जुड़े हिस्से में अभी थोड़ा काम बाकी है, इसलिए उसे अभी ट्रायल के लिए नहीं खोला जाएगा. लेकिन उम्मीद है कि अगले महीने के पहले सप्ताह तक यह हिस्सा भी ट्रायल के लिए खोल दिया जाएगा. ट्रायल सफल होने पर इस हिस्से पर भी यातायात चालू कर दिया जाएगा.NHAI Tunnel

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

द्वारका सेक्टर-21 वाले हिस्से से होगी शुरुआत
NHAI के अनुसार, जून महीने में सुरंग को द्वारका सेक्टर-21 की दिशा से खोला जाएगा. यह कदम खासतौर पर NH-48 यानी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम करने और पर्यावरण प्रदूषण को घटाने के लिए उठाया जा रहा है. प्रारंभिक चरण में इस सुरंग को प्रतिदिन लगभग 5 घंटे के लिए खोला जाएगा. ताकि ट्रैफिक की वास्तविक स्थिति और जरूरतों का आकलन किया जा सके.

हाईटेक सीसीटीवी और रंग-बिरंगी सजावट
यह सुरंग सिर्फ तकनीकी तौर पर ही नहीं. सौंदर्य की दृष्टि से भी बेहद आकर्षक बनाई गई है.

दीवारों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग्स की गई हैं, जो दिल्ली की सांस्कृतिक झलक देती हैं.
आधुनिक लाइटिंग सिस्टम लगाया गया है ताकि रात में भी सफर सुरक्षित और आकर्षक बना रहे.
सुरंग के अंदर हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे.
अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया है कि यात्री या ड्राइवर बीच रास्ते में सेल्फी या फोटो क्लिक करने के लिए न रुकें. ताकि यातायात में कोई बाधा न आए.

पर्यावरण और यातायात प्रबंधन की दिशा में बड़ा कदम
इस सुरंग के शुरू होने से न सिर्फ ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी. बल्कि इससे ईंधन की बचत और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी. IGI एयरपोर्ट, द्वारका, महिपालपुर और NH-48 के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp