बुधवार, 4 नवम्बर 2026

RBI 20 Rupees Not: अगर आपके पास है 20 रुपये का ये नोट, तो आपको RBI की ये जानकारी जरुर पढ़नी चाहिए

Written by: Best24News

Published:

RBI 20 Rupees Not: अगर आपके पास 20 रुपये का नोट है, तो यह खबर आपके लिए खास है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि बहुत जल्द बाजार में…


RBI 20 Rupees Not: अगर आपके पास 20 रुपये का नोट है, तो यह खबर आपके लिए खास है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ऐलान किया है कि बहुत जल्द बाजार में 20 रुपये का नया नोट जारी किया जाएगा. इस नए नोट पर RBI के मौजूदा गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर (साइन) होंगे.

Advertisement

20 रुपये का नया नोट कैसा होगा?

RBI ने बताया है कि यह नया नोट नई सीरीज़ का होगा और इसका डिज़ाइन और खूबियां अभी चल रहे 20 रुपये के नोट जैसी ही रहेंगी. यानी डिज़ाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, बस गवर्नर का नाम और कुछ नई बातें जुड़ेंगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

रंग और साइज

नए 20 रुपये की नोट का रंग हल्का हरा-पीला (Greenish-yellow) होगा. इसका साइज 63mm बाय 129mm होगा. नोट के पीछे एलोरा की गुफाओं की तस्वीर होगी, जिससे भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाया जाएगा.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

क्या-क्या होगा नोट में?

सामने और पीछे की तरफ फूलों की डिज़ाइन में 20 छपा होगा. देवनागरी लिपि में 20 लिखा होगा. नोट पर RBI, भारत, India और 20 छोटे अक्षरों में होंगे. महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ, स्वच्छ भारत का लोगो, और भाषा पैनल भी इसमें शामिल होंगे. सामने की ओर RBI गवर्नर के साइन, गारंटी क्लॉज, और RBI का चिह्न भी रहेगा, जो इसे आधिकारिक और सुरक्षित बनाएगा.

क्या 20 रुपये वाले पुराने नोट बंद हो जाएंगे?

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

नहीं. RBI ने साफ किया है कि 20 रुपये के सभी पुराने नोट वैध रहेंगे. यानी आप उन्हें पहले की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं. नए नोट आने से पुरानी नोटों का चलन बंद नहीं होगा.

RBI का उद्देश्य क्या है?

इस कदम के पीछे RBI का मकसद यह है कि लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाले और सुरक्षित नोट मिलें. नई नोटों में सुरक्षा फीचर्स बेहतर होंगे, जिससे नकली नोटों का खतरा कम होगा. इसके साथ-साथ भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने की भी कोशिश की जा रही है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp