मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

AC Electricity : अगर रोजाना 8 घंटे चलता है AC , तो महीने में कितने यूनिट बिजली की होगी खपत

Written by: Best24News

Published:

 AC Electricity  : गर्मियों का मौसम तेज़ी से असर दिखा रहा है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. ऐसे में जहां पंखा और कूलर राहत नहीं दे…


 AC Electricity  : गर्मियों का मौसम तेज़ी से असर दिखा रहा है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. ऐसे में जहां पंखा और कूलर राहत नहीं दे पाते, वहीं एसी सबसे असरदार विकल्प बन जाता है. लेकिन एसी का खर्चा सिर्फ खरीद तक सीमित नहीं. उसका बिजली बिल भी जेब पर भारी पड़ सकता है. AC Electricity

Advertisement

एसी कितनी बिजली खपत करता है?
एसी की बिजली खपत उसके टन और स्टार रेटिंग पर निर्भर करती है. आम तौर पर 1 टन, 1.5 टन और 2 टन के एसी का उपयोग होता है. मान लीजिए आपके पास 1.5 टन का एसी है जिसकी पावर कंजप्शन 1.5 kW है, तो:

प्रति घंटे खपत: 1.5 kW यानी 1500 वॉट
8 घंटे में खपत: 1500 × 8 = 12,000 वॉट यानी 12 यूनिट प्रतिदिन
अगर रोजाना 8 घंटे तक एसी का उपयोग करते हैं, तो एक महीने (30 दिन) में 12 × 30 = 360 यूनिट बिजली खर्च होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बिजली की खपत कम करना है तो इन्वर्टर एसी चुनें
अगर आप बिजली की खपत कम करना चाहते हैं तो इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला एसी इस्तेमाल करें. यह सामान्य एसी की तुलना में 20 से 30% तक बिजली की बचत कर सकता है. इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के अनुसार कंप्रेसर की गति नियंत्रित करता है, जिससे बिजली की अनावश्यक बर्बादी नहीं होती.

टेंपरेचर सेटिंग से भी बच सकती है बिजली
अगर आप एसी का टेंपरेचर 24°C से 26°C के बीच रखते हैं, तो यह शरीर के लिए आरामदायक होता है और बिजली की खपत भी घटती है. बहुत कम टेंपरेचर पर एसी चलाने से बिल बढ़ता है और मशीन पर भी ज़ोर पड़ता है.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

स्मार्ट उपयोग से करें बिजली पर कंट्रोल
सालाना सर्विस कराएं, जिससे एसी की एफिशिएंसी बनी रहे
कमरे को सील रखें, ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए
सही समय पर एसी बंद करें, लगातार न चलाएं
पंखे के साथ एसी का प्रयोग करें, इससे कमरे में ठंडी हवा जल्दी फैलेगी AC Electricity

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp