शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Gas Cylinder Safety Tips: गैस सिलेंडर में लग जाए आग तो घबराए नहीं, तुरंत करें ये काम ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Gas Cylinder Safety Tips: रसोई में सिलेंडर का इस्तेमाल करते लग गई आग तो बचाव के इन तरीकों को तुरंत अपनाएं। आग लगने पर घबराने की जरूरत नहीं है। खबर में नीचे…


गैस सिलेंडर में लग जाए आग तो घबराए नहीं, तुरंत करें ये काम
गैस सिलेंडर में लग जाए आग तो घबराए नहीं, तुरंत करें ये काम
Google News Follow us on Google

Gas Cylinder Safety Tips: रसोई में सिलेंडर का इस्तेमाल करते लग गई आग तो बचाव के इन तरीकों को तुरंत अपनाएं। आग लगने पर घबराने की जरूरत नहीं है। खबर में नीचे लिखे उपाय अपनाए ताकि हादसे से बचा जा सके। अक्सर देखा गया है जागरूकता के अभाव में लोग आग लनने भयभीत हो जाते है।

Advertisement

सेक्टर में लोगों को किया जागरूक: धारूहेड़ा सेक्टर चार में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से गैस सिलेंडर में आग लगने की घटनाओं से बचाव को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि हाल के दिनों में गैस सिलेंडर से जुड़ी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई।

CYLINDER FIRE

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के सही उपयोग, रेगुलेटर लगाने और हटाने की प्रक्रिया, पाइप की नियमित जांच तथा गैस रिसाव की पहचान के बारे में विस्तार से बताया गया। आरडब्ल्यूए सदस्यों ने बताया कि यदि गैस की गंध महसूस हो तो तुरंत चूल्हा या कोई भी विद्युत उपकरण चालू न करें और दरवाजे-खिड़कियां खोल दे।

  • गैस सिलेंडर हमेशा हवादार स्थान पर रखें
  • पुरानी या कटी-फटी पाइप का समय पर बदलना जरूरी
    • सिलेंडर बदलते समय रेगुलेटर ठीक से लगाना
    • गैस रिसाव की स्थिति में तुरंत मुख्य वाल्व बंद करना
    • बच्चों को चूल्हे और सिलेंडर से दूर रखना

इसके साथ ही सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में घबराने की बजाय गीले कपड़े से रेगुलेटर ढकने जैसे प्राथमिक उपायों की जानकारी भी दी गई। इस मौक पर प्राचार्य देशराज शर्मा, दीपक, सतीश, संदीप, हिमांशु व मन्नू मौजूद रहे।Gas Cylinder Safety Tips

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें

  • गैस के चूल्हे से होकर पाइप में आग लग गई है तो आपको तुरंत नॉब बंद कर देना है. इससे आग सिलेंडर तक नहीं पहुंच पाएगी.
  • जैसे ही सिलेंडर में आग लगती दिखे, आपको तुरंत किसी सूती कपड़े या फिर बड़ी सी टाॅवल को पानी में भिगोकर गैस सिलेंडर से लपेट देना है.
  • गैस लीक होने की वजह से सिलेंडर में आग लगी है तो सबसे पहले आपको घबराना नहीं है, क्योंकि सिलेंडर एकदम से ब्लास्ट नहीं होता है.
  • अगर नॉब में आग लग गई है तो आपको तुरंत पानी में भीगा हुआ गीला कपड़ा उस पर डाल देना है. इससे आग बुझ जाएगी.
सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp