शनिवार, 7 नवम्बर 2026

NH 48 Rewari पर मिली डेड बोडी कि ​शिनाख्त , Dharuhera Police के लिए बनी चुनौती

Written by: सुनील चौहान

Published:

NH 48 Rewari: हाइवे 48  (NH 48 Dharuhera) पर हेरिटेज हवेली रिज़ॉर्ट के सामने बने सर्विस रोड के किनारे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।…


NH 48 Rewari: हाइवे 48  (NH 48 Dharuhera) पर हेरिटेज हवेली रिज़ॉर्ट के सामने बने सर्विस रोड के किनारे शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक ने काले रंग की जैकेट और नीली जींस पहन रखी थी।  मृतक के शरीर पर कोई निशान नहीं हैं, जिससे प्रारंभिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि युवक रात के समय नशे की हालत में सर्विस रोड के पास गिर गया होगा।Rewari News

Advertisement

Dharuhera पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष है। उसके पास कोई ऐसा दस्तावेज या पहचान से जुड़ा कागजात नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान स्पष्ट हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाडी (Rewari Hospital) भेज दिया गया है और आसपास के थानों को भी सूचना देकर गुमशुदगी की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है। Dharuhera Police  ने बताया कि मृतक का फोटो संबंधित संस्थाओं और सूचना तंत्र को साझा किया गया है ताकि शिनाख्त हो सके।Rewari News

थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक यहां कैसे पहुचा। मरने के कारणो का पोस्टमार्टम रिपार्ट आने पर ही पता चलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp