गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

IAS Success Story: हरियाणा के बेटी 2 बार UPSC क्रैक कर बनीं IAS अफसर, बचपन में पिता को खोया

Written by: सुनील चौहान

Published:

IAS Success Story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करके IAS या IPS बनने का सपना देखते हैं लेकिन सफलता कुछ ही को मिलती है। आज हम आपको एक…


Haryanas daughter became an IAS officer
Haryanas daughter became an IAS officer
Google News Follow us on Google

IAS Success Story: हर साल लाखों युवा यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा क्रैक करके IAS या IPS बनने का सपना देखते हैं लेकिन सफलता कुछ ही को मिलती है। आज हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने 21 की उम्र में पहली बार यूपीएससी क्रैक किया और आईपीएस बनी। फिर 23 की उम्र में दोबारा यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनी। इसका नाम है दिव्या तंवर।

आईएएस दिव्या तंवर
मेहनत का नशा कीजिए बीमारी भी सफलता वाली होगी…, ये लाइन आईएएस अधिकारी दिव्या तंवर पर बिलकुल सटीक बैठती हैं।

दो बार क्रैक किया यूपीएससी
दिव्या तंवर ने 21 की उम्र में पहली बार यूपीएससी क्रैक किया और आईपीएस बनी। फिर 23 की उम्र में दोबारा यूपीएससी क्रैक कर आईएएस बनी।

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

पिता का उठा साया
दिव्या जब बेहद छोटी थीं तभी उनके पिता का हाथ उनके सिर से उठ गया था। इसके बाद उनका जीवन तंग हालातों में गुजरा।

ऐसे आया अफसर बनने का ख्याल
उनके स्कूल में एक कार्यक्रम में एसडीएम गेस्ट बनकर आए तो उनकी आवभागत देकर दिव्या ने भी ठान लिया की उन्हें अपनी मां को खुद के ऊपर गर्व करवाना है।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

पहले प्रयास में यूपीएससी
वर्ष 2021 में दिव्या तंवर ने पहली बार यूपीएससी परीक्षा दी थी। उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा को क्रैक किया था और 438वीं रैंक पाई। उस समय दिव्या 21 साल की थीं ।

21 की उम्र में आईपीएस
जब उन्होंने इस एग्जाम को क्रैक किया था तब उनकी उम्र केवल 21 वर्ष थी। परीक्षा पास करने के बाद वह आईपीएस अधिकारी बन गईं, लेकिन उनकी मंजिल आईएएस थी।

23 की उम्र में आईएएस
उन्होंने अगले साल फिर परीक्षा दी और इस बार उन्हें 105 वीं रैंक हासिल हुई। दिव्या ने बिना कोचिंग आईएएस बनकर इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें:टीएमकेओसी लाइव क्विज में कैथल के जतिन पुनिया विजेता, गोकुलधाम सेट पर मिलेगा जाने का मौका

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp