गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Success Story: सिक्योरिटी गार्ड की बेटी ने रचा इतिहास, हिंदी मीडियम से UPSC क्रैक कर बनी IAS अफसर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Success Story: UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं।…


IAS Ankita Kanti UPSC topper Success story
IAS Ankita Kanti UPSC topper Success story
Google News Follow us on Google

Success Story: UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। हर साल लाखों युवा इसकी तैयारी करते हैं लेकिन कुछ चुनिंदा युवा ही इसमें सफल हो पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी IAS अफसर के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने अपने मजबूत इरादे से UPSC क्रैक कर मुकाम हासिल किया। हम बात कर रहे हैं देहरादून के हरभजवाला की अंकिता कांति की।

Advertisement

हिंदी मीडियम से UPSC टॉप

अंकिता कांति ने UPSC को पास कर देशभर में 137वीं रैंक हासिल की है। खासबात ये है कि अंकिता ने हिंदी मीडियम से UPSC सिविल सेवा परीक्षा टॉप की है। UPSC में 137वीं रैंक हासिल करने वाली अंकिता उत्तराखंड के चमोली जिले के छोटे से गांव चिरखून से ताल्लुक रखती हैं।

10वीं और 12वीं में भी टॉपर

आपको बता दें कि अंकिता के पिता देवेश्वर कांति एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत हैं। अंकिता ने हाई स्कूल की पढ़ाई तुंतोवाला स्थित दून मॉडर्न स्कूल से की, जहां उन्होंने 92.40% अंक प्राप्त कर उत्तराखंड बोर्ड में 22वां स्थान हासिल किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वहीं संजय पब्लिक स्कूल करबारी से 12वीं में 96.4% अंकों के साथ देहरादून टॉप किया और प्रदेश स्तर पर चौथे स्थान पर रहीं। अंकिता ने DBS कॉलेज से BSC और DAV कॉलेज से MSC (फिजिक्स) की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp