गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

HTET Exam 2025: जुलाई महीने में इस दिन होगी HTET परीक्षा, इन कर्मचारियों की रद्द हुई छुट्टियां

Written by: Best24News

Published:

HTET Exam 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE)…


haryana 2025 05 30T174250.628
haryana 2025 05 30T174250.628
Google News Follow us on Google

HTET Exam 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 की तारीखों की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) को इस परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है और बोर्ड ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं.

Advertisement

परीक्षा को लेकर सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
बोर्ड की ओर से परीक्षा की निष्पक्षता और शांति पूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. परीक्षा की व्यवस्था से लेकर रिजल्ट घोषित करने तक सभी पहलुओं की गहन योजना बनाई जा रही है.

जिलावार संसाधनों का किया जा रहा है आंकलन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने जानकारी दी कि जिलावार और मुख्यालय स्तर पर संसाधनों का आंकलन किया जा रहा है. यह देखा जा रहा है कि किस जिले में कितने परीक्षार्थियों के लिए कितने परीक्षा केंद्र बनाए जाने हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम
परीक्षा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड द्वारा कई उपाय किए जा रहे हैं. सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित ढुलाई और नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं.

रिजल्ट तक की रणनीति तैयार
परीक्षा संपन्न होने के बाद बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से लेकर रिजल्ट की घोषणा तक के सभी संसाधनों की प्लानिंग कर रहा है. इसमें उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए विशेषज्ञों की नियुक्ति और डेटा प्रोसेसिंग की व्यवस्थाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

3.28 लाख उम्मीदवारों ने भरा है आवेदन
डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि HTET 2025 के लिए कुल 3 लाख 28 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इतनी बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने विशेष समितियां गठित कर दी हैं और हर स्तर पर विस्तृत योजनाएं तैयार की जा रही हैं.

पेपर सेटिंग और सेंटर तैयारियों का काम जारी
अधिकारियों के अनुसार प्रश्न पत्र तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. साथ ही परीक्षा केंद्रों की पहचान, उनकी भौगोलिक स्थिति और वहां की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp