HTET Exam 2025: भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET-2025) के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए अपनी कमर कस ली है। आगामी 4 और 5 जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड मुख्यालय भिवानी में चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस बार की परीक्षा में खास बात यह है कि पुरुषों की तुलना में महिला अभ्यर्थियों की संख्या ढाई गुना से भी अधिक हैं।HTET Exam 2025
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष प्रदेशभर में 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यर्थी 383 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। इनमें लेवल-3 के लिए 73,091, लेवल-2 के लिए 1,19,141 और लेवल-1 के लिए 41,062 अभ्यर्थी शामिल हैं। प्रवेश पत्र बाद में जारी किए जाएंगे।
383 केंद्रों पर अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि इस वर्ष प्रदेशभर में कुल 383 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2,33,294 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। बोर्ड ने परीक्षा को तीन स्तरों (Levels) में विभाजित किया है:HTET Exam 2025
- 4 जुलाई (सांयकालीन सत्र): लेवल-3 (PGT – पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा होगी, जिसमें 73,091 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
- 5 जुलाई (प्रात:कालीन सत्र): लेवल-2 (TGT – ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर) की परीक्षा होगी, जिसमें 1,19,141 अभ्यर्थी भाग्य आजमाएंगे।
- 5 जुलाई (सांयकालीन सत्र): लेवल-1 (PRT – प्राइमरी टीचर) की परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें 41,062 परीक्षार्थी बैठेंगे।
महत्वपूर्ण सूचना: सभी अभ्यर्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर अपने अलॉटेड एग्जाम सिटी (Exam City) की जानकारी चेक कर सकते हैं ताकि समय रहते सफर की प्लानिंग की जा सके।HTET Exam 2025
नकल रोकने के : जैमर, बायोमेट्रिक और विशेष कंट्रोल रूम
बोर्ड अध्यक्ष ने साफ किया कि परीक्षा में ईमानदारी और पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा:
सुरक्षा व्यवस्था: हर परीक्षा केंद्र पर बोर्ड का एक प्रतिनिधि और जिला प्रशासन की तरफ से एक राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) तैनात रहेगा।HTET Exam 2025
हाई-टेक निगरानी: परीक्षा केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक डेटा कैप्चरिंग, वीडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरों के जरिए सघन जांच की जाएगी।HTET Exam 2025
पहचान पत्र अनिवार्य: केंद्र के भीतर तैनात स्टाफ के लिए गले में फोटोयुक्त पहचान-पत्र (ID Card) लटकाना अनिवार्य होगा।
कंट्रोल रूम: 3 से 5 जुलाई तक हर जिले के शिक्षा कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा, जो सीधे बोर्ड मुख्यालय से कनेक्टेड रहेगा। परीक्षा खत्म होते ही उड़नदस्तों (Flying Squads) की रिपोर्ट सीधे बोर्ड को भेजी जाएगी।
महिला अभ्यर्थियों को विशेष छूट, दिव्यांगों को मिलेगा अतिरिक्त समय
महिला अभ्यर्थियों के लिए: विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर मंगलसूत्र पहनने, बिंदी और सिंदूर लगाने की पूरी छूट दी गई है। हालांकि, इसके अलावा किसी भी तरह के अन्य आभूषण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।HTET Exam 2025
सिख अभ्यर्थियों के लिए: सिख परीक्षार्थियों को उनकी धार्मिक आस्था के प्रतीकों (ककार) को अपने साथ ले जाने की अनुमति रहेगी।
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए: नेत्रहीन और दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट के हिसाब से कुल 50 मिनट का अतिरिक्त समय (Extra Time) दिया जाएगा।
कंट्रोल रूम स्थापित
उन्होंने बताया कि बोर्ड मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है। परीक्षा के दौरान यदि किसी परीक्षा केंद्र पर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सूचना भी अविलंब बोर्ड मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष पर हेल्पलाईन नं 01664-254302, 254304, 254601, 254604 तथा वॉट्सएप नबर 8816840349 पर दी जानी है













