HomeHaryana NewsHTET Exam 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, जुलाई में...

HTET Exam 2024: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, जुलाई में होगी परीक्षा

HTET Exam 2024 Date: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2024 की नई तारीखें सामने आ गई हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्होंने इसके लिए पहले आवेदन किया था, तो अब तैयारियां शुरू करने का समय है.HTET Exam 2024

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH)ने ऐलान किया है कि यह परीक्षा अब 26 और 27 जुलाई 2025 को होगी. यानी दो दिन तक अलग-अलग स्तरों (लेवल 1,2 और 3) की परीक्षाएं होंगी. तो बिना देर किए तैयारी शुरू कर दें.

HTET 2024: पिछले साल नहीं हो पाई थी परीक्षा

पिछले साल यानी 2024 में यह परीक्षा हो नहीं पाई थी. कई बार तारीखें बदली गईं,लेकिन अब बोर्ड ने पक्का कर दिया है कि 2025 में जुलाई के आखिरी हफ्ते में यह एग्जाम होगा.

पहले बोर्ड में चेयरमैन और सचिव जैसे कुछ जरूरी पद खाली थे. जिसकी वजह से चीजें अटक गई थीं, लेकिन अब ये पद भर दिए गए हैं और बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है. बोर्ड के चेयरमैन डॉ.पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सब कुछ अब सही दिशा में है और परीक्षा तय समय पर होगी.

HTET 2024 Exam: जिले में ही बनेगा परीक्षा केंद्र

अच्छी बात ये है कि बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है.परीक्षा केंद्र आपके अपने जिले में ही बनाए जाएंगे,ताकि आपको दूर-दराज न जाना पड़े. ये नियम पहले से ही लागू है और इस बार भी इसे फॉलो किया जाएगा.

साथ ही नकल जैसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए बोर्ड ने कड़े इंतजाम किए हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और जैमर का इस्तेमाल होगा, ताकि कोई भी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अंदर न ले जा सके. यानी परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी.

दिसंबर 2024 में होनी थी ये परीक्षा

अब थोड़ा पीछे चलते हैं. इस परीक्षा को पहले दिसंबर 2024 में कराने की योजना थी.तब तारीखें थीं 7 और 8 दिसंबर, लेकिन वो रद्द हो गया. फिर बोर्ड ने फरवरी 2025 में 8 और 9 तारीख को एग्जाम कराने का प्लान बनाया, लेकिन वो भी टल गया. अब जाकर बोर्ड ने 26-27 जुलाई 2025 की तारीखें फाइनल की हैं. जिन लोगों ने पहले रजिस्ट्रेशन कराया था,उनके लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. HTET Exam 2024

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

परीक्षा का तरीका भी बता देते हैं. ये एग्जाम ऑफलाइन होगा यानी पेन-पेपर मोड में. इसमें बहुविकल्पीय सवाल (MCQs) होंगे. हर सही जवाब के लिए 1 नंबर मिलेगा और अच्छी बात ये है कि गलत जवाब देने पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. तो बेफिक्र होकर सवालों के जवाब दे सकते हैं.

अगर आप सोच रहे हैं कि अब नया आवेदन कर लें तो ये मुमकिन नहीं है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि पुराने आवेदनों को ही मान्यता दी जाएगी. उम्र सीमा या दूसरी शर्तें भी वही रहेंगी, जो पहले थीं. नए लोग इस बार हिस्सा नहीं ले पाएंगे. अगर आप HTET की तैयारी कर रहे हैं,तो अब पूरा फोकस पढ़ाई पर लगाएं.

 

Best24News
Best24Newshttps://best24news.com
सुनील चौहान Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से वे रेवाड़ी, धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments