गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

HSSC Update: युवाओं के लिए बड़ी खबर! HSSC ने लॉन्च किया यूट्यूब चैनल

Written by: सुनील चौहान

Published:

HSSC Update: अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जिसके जरिए सरकारी विभागों में रिक्तियों, परीक्षाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जानकारी सीधे युवाओं तक पहुंचेगी।…


HSSC Update: अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आधिकारिक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है, जिसके जरिए सरकारी विभागों में रिक्तियों, परीक्षाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जानकारी सीधे युवाओं तक पहुंचेगी।

Advertisement

पिछले CET रजिस्ट्रेशन के दौरान कई शरारती तत्वों ने फर्जी वेबसाइट और फेसबुक पेज बनाकर अभ्यर्थियों को भ्रमित किया था। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए HSSC ने अब सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।HSSC Update

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि अभ्यर्थियों की मांग पर उन्होंने यूट्यूब चैनल शुरू किया है, ताकि वे युवाओं से जुड़ सकें और उन्हें समय-समय पर जरूरी जानकारियां दे सकें। उन्होंने बताया कि अब आयोग का आधिकारिक यूट्यूब चैनल रविवार से शुरू हो गया है, ताकि युवाओं को आसानी से महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

लॉन्च होने के कुछ ही घंटों में इस चैनल से 6 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर जुड़ गए। चैनल पर पहला वीडियो हिम्मत सिंह के शपथ ग्रहण समारोह का है। भविष्य में इस चैनल के जरिए आयोग की सभी गतिविधियां, रिक्तियों की जानकारी और परीक्षाओं से जुड़ी अपडेट प्रदेश के युवाओं तक पहुंचाई जाएंगी। हिम्मत सिंह ने युवाओं को आगाह किया कि एचएसएससी का कोई अन्य सोशल मीडिया अकाउंट वैध नहीं है। इसलिए अभ्यर्थी केवल आधिकारिक फेसबुक और यूट्यूब चैनल से ही जानकारी लें।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp