गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

HSSC CET 2025: हरियाणा CET के लिए खुला पोर्टल, सीईटी हेल्पलाइन नंबर 9063493990 पर कर सकते हैं कॉल

Written by: Best24News

Published:

HSSC CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी आवेदन के लिए बुधवार से पोर्टल खोल दिया है। प्रदेश के युवाओं ने पोर्टल पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस बीच युवाओं…


HSSC CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी आवेदन के लिए बुधवार से पोर्टल खोल दिया है। प्रदेश के युवाओं ने पोर्टल पर आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस बीच युवाओं की मदद के लिए चयन आयोग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है।HSSC CET 2025

Advertisement

आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में कहा कि अभ्यर्थी सीईटी पंजीकरण से जुड़ी किसी प्रकार की भी जानकारी लेना चाहते हैं तो वह सीईटी हेल्पलाइन नंबर 9063493990 पर कॉल कर सकते हैं। हर तरह की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।

हिम्मत सिंह ने कहा कि यह नंबर केवल सीईटी के लिए ही चलाया गया है। इस प्रकार किसी अन्य प्रकार की जानकारी नहीं दी जाएगी। इस बीच आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने ऑनलाइन आवेदन कर रहे अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आवेदन प्रक्रिया के दौरान पूरी सावधानी बरतें और आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने कहा कि सबसे पहले अभ्यर्थी को आयोग की ओर से जारी विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढऩा चाहिए, जिससे उसे पात्रता मानदंड, आवश्यक तिथियों और आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिल सके।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन शुरू करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक दस्तावेज, जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, श्रेणी प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन प्रतियां निर्धारित फॉर्मेट में तैयार रखनी चाहिए।HSSC CET 2025

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp