गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Rashifal 9 June 2025: कल कैसा बीतेगा आपका दिन, अच्छी खबर मिलेगी या बुरी; यहां पढ़ें सभी राशिफल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rashifal 9 June 2025: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल…


How will your day be tomorrow Rashifal 9 June 2025
How will your day be tomorrow Rashifal 9 June 2025
Google News Follow us on Google

Rashifal 9 June 2025: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। कल के राशिफल में नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के भविष्यफल के बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

Advertisement

आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशि
कल का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे और आपने यदि शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया था, तो वह आपको अच्छे लाभ देगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है और आपका मन भी खुश रहेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वृषभ राशि
कल का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी पुराने साथी के आने के कारण टेंशन बढ़ सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी, क्योंकि उन्हें किसी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

मिथुन राशि
कल आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रखने से आप परेशान रहेंगे। अपने सहयोगियों से आपको बातचीत करते समय कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे और उन्हें कोई नया पद भी प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कर्क राशि
कल का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपकी तरक्की होगी। किसी जरूरी काम को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपको किसी काम को पूरा करने में अपने भाइयों से मदद लेनी पड़ सकती है।

सिंह राशि
कल का दिन आपके लिए पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कुछ शत्रुओं से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही है, तो वह भी दूर होगी। आपकी कोई पुरानी बीमारी आपको परेशान करेगी, जिसके लिए आपको कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं।

कन्या राशि
कल का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहने वाला है। कारोबार में आपका कोई काम बिगड़ते बिगड़ते रह सकता है। आप नौकरी में अपने बॉस से अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। आपका कोई पारिवारिक मामला यदि लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

तुला राशि
कल का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। आपको यदि किसी काम को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य से आप कोई बहसबाजी में ना पड़े। बिजनेस में यदि आपने किसी को पार्टनर बनाया है तो वह आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है।

वृश्चिक राशि
कल आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। किसी काम को लेकर आप कहीं जाने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा।

धनु राशि
कल आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे, क्योंकि आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके अपने कामों को आसानी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें, इसलिए कोई लोन लेने की बिल्कुल ना सोचें। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको प्राप्त हो सकती हैं।

मकर राशि
कल का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपका कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपकी जान पहचान बढ़ने से आपको काम करने में भी आसानी होगी। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे।

कुंभ राशि
कल का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको धन से संबंधित मामलों में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको इस महीने अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकती हैं।

मीन राशि
कल आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके कामों को पूरा करने की आवश्यकता है। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी, लेकिन आप कार्यक्षेत्र में अपने कामों को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp