गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Weather: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का पूर्वानुमान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Weather: देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक के बाद का मौसम का मिजाज बदल चुका हैं। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड-बिहार के बाद यूपी, और राजस्थान में भी मानसून दस्तक…


How will the weather be across the country tomorrow 2
How will the weather be across the country tomorrow 2
Google News Follow us on Google

Weather: देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक के बाद का मौसम का मिजाज बदल चुका हैं। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड-बिहार के बाद यूपी, और राजस्थान में भी मानसून दस्तक दे चुका है। वहीं, राजधानी दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

Advertisement

वहीं अब पंजाब-हरियाणा में भी बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। दोनों राज्यों में अधिकांश भागों में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। दोनों राज्यों में एक दिन पहले बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने झारखंड और बिहार के साथ ही राजस्थान में कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

जानें दिल्ली में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश के बाद शु्क्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ कही-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 20 जून को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान दिल्ली वालों को लू से राहत रहेगी।

राजस्थान में कल का मौसम

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने इस बार सामान्य समय से एक हफ्ते पहले बुधवार को दस्तक दे दी। राज्य के अनेक भागों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। अगले दो दिन में मानसून के राज्य के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

‘राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 20 जून को उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में भी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

UP में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार UP में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य समय से पांच दिन की देरी से बुधवार को दस्तक दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने सामान्य तौर पर राज्य में मानसून का आगमन 13 जून को होता है। मानसून की दस्तक के साथ ही सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर आदि सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अनुसार, अगले दो से तीन दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। 30 जून तक मानसून पूरे राज्य को कवर कर लेगा।

बिहार-झारखंड में कल का मौसम

बिहार में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। अब पूरा राज्य मानसून की जद में है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 6 दिन आंधी-तूफान, वज्रपात और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 जिलों में ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को पूरे झारखंड में सक्रिय हो गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

20 जून तक पूरे राज्य में बारिश जारी रहने की संभावना है। राज्य में मानसून ने मंगलवार को दस्तक दी थी। इसका असर 24 में से 18 जिलों में देखा गया। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि 20 जून तक पूरे राज्य में व्यापक बारिश की उम्मीद है, कुछ हिस्सों में भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp