गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Weather Update: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Weather Update: देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली-NCR भीषण गर्मी की चपेट में हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां का पारा 45 डिग्री तक जाने की संभावना…


How will the weather be across the country tomorrow 1
How will the weather be across the country tomorrow 1
Google News Follow us on Google

Weather Update: देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली-NCR भीषण गर्मी की चपेट में हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां का पारा 45 डिग्री तक जाने की संभावना है। IMD के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में भीषण गर्मी रहने और तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है।

Advertisement

वहीं, राजस्थान के बीकानेर संभाग में अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस रहने और कु‍छ स्थानों पर लू चलने का पूर्वानुमान जताया है।

राजधानी दिल्ली में गर्मी का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान के और भी बढ़ने की संभावना है, जो संभवतः 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम चार दिनों तक गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसके लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। दिन के दौरान तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। हालांकि इससे गर्मी से कोई खास राहत मिलने की संभावना नहीं है।

UP में गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार UP में अगले 48 घंटों में प्री-मॉनसून की दस्तक हो सकती है। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहले बारिश हो सकती है। इसके बाद यह राज्य के पश्चिम की तरफ से बढ़ेगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत के साथ ही लू की तीव्रता में कमी देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

वर्तमान में राज्य के दक्षिणी हिस्से आगरा, झांसी के साथ ही प्रयागराज से लेकर उरई तक भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में 10 जून को हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, 11 जून से मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा। Weather Update

बिहार में बदलेगा मौसम

बिहार में गर्मी के प्रकोप के बाद राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को मौसम बदलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने मुताबिक कोसी-सीमांचल के एक या दो स्थानों को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश के आसार नहीं है। दूसरी तरफ, उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य, दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

पटना मौसम केंद्र के अनुसार 10 जून की रात से दक्षिण पश्चिम से आने वाली नमी युक्त हवा की सक्रियता बढ़ेगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी में मौसमी सिस्टम बनने की संभावना है। ऐसे में राज्य में अगले 24 से 48 घंटे तक कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। Weather Update

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

राजस्थान भीषण गर्मी का दौर जारी

राजस्थान के अधिकांश इलाके एक बार फिर लू की चपेट में हैं और गंगानगर में रविवार को अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहने का अनुमान जताया है।

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहेगा। विभाग ने बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में 10 जून को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान जताया है। Weather Update

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp