शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Weather Update: दिल्ली-NCR और हरियाणा समेत आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम, यहां देखें IMD का पूर्वानुमान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Weather Update: देशभर में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 जून को पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है।…


Weather Update: देशभर में मौसम लगातार करवटें बदल रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 जून को पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भी बारिश होने की असंका है। आइये जानिए आज दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और UP में कैसा मौसम रहने वाला हैं।

दिल्ली में आज का मौसम :
राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम सुहाना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आंधी-बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर को गर्मी से राहत मिली है। 4 जून को न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। वहीं, 5 जून से गर्मी एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा सकती है। 5 जून को तापमान एक बार फिर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

NCR में आज का मौसम :
IMD के अनुसार NCR में अगले 3 दिनों के दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती। एनसीआर के शहरों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में दो हुई झमाझम बारिश, जानिए किस शहर में हुई ज्यादा

हरियाणा में आज का मौसम:
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी का दौर जारी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 4 जून को हरियाणा में मौसम साफ होने की संभावना है। इसके बाद तेज धूप और उमस बढ़ सकती है।

पंजाब में आज का मौसम :
पंजाब के कई इलाकों में बुधवार (3 जून 2025) को बारिश हुई। कहीं धीमी तो कहीं मध्यम बारिश हुई। आईएमडी का कहना है कि 4 जून को राज्य के कई हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में तीन जगह गिरी आसमानी बिजली, जानिए हाल

UP में आज का मौसम:
यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 2 और 3 जून को यूपी के कई जिलों में बारिश आंधी- तूफान के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

राजस्थान में आज का मौसम :
IMD के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में 4 जून को धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे लोगों को परेशानी होगी। IMD के अनुसार, 4 जून को राजस्थान के अधिकांश भागों में तेज आंधी-बारिश होने की प्रबल संभावना है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp