शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

हरियाणा की रेखा कैसे बनी रुबीना, पढ़ें युवती की दर्दनाक सफर की खौफनाक कहानी

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा : हरियाणा में एक बडा मामला सामने आया है। धर्म बदकर शादी करने बाद पत्नी पर हुए दर्दनाक सफर को सुनकर लोगो को रोंगते खडे गए है। युवती की पहचान बदली,…


हरियाणा : हरियाणा में एक बडा मामला सामने आया है। धर्म बदकर शादी करने बाद पत्नी पर हुए दर्दनाक सफर को सुनकर लोगो को रोंगते खडे गए है। युवती की पहचान बदली, आस्था बदली और इसके साथ ही उसकी जिंदगी भी पूरी तरह बदल गई। प्यार से शुरू हुई कहानी अस्पताल के बेड तक कैसे पहुंची, इसका सच सामने आने के बाद हर कोई स्तब्ध है।

Advertisement

आत्महत्या का प्रयास: बता दे हरियाणा की रेखा उर्फ रुबीना नाम की युवती ने मरकरी यानी पारा का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों द्वारा उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उपचाराधीन है।

लगाए गंभीर आरोप इलाज के दौरान युवती ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रुबीना का कहना है कि उसका पति फुरकान और उसके परिवार के सदस्य, जिनमें भाई, बहन, भाभी, जीजा और माता-पिता शामिल हैं, उसे लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। लगातार उत्पीड़न और डर के माहौल के चलते वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रेम विवाह- पांच साल पहले: बता दे कि उसने मूल रूप से हिंदू समुदाय से है और करीब पांच साल पहले उसने मुस्लिम युवक फुरकान से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। रुबीना का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही पति का व्यवहार बदलने लगा और वह उसे धमकाने लगा। वह अक्सर कहता था कि जैसे अन्य लड़कियों की हत्या हुई है, उसका भी वही अंजाम होगा। इन धमकियों के कारण वह हमेशा डर और तनाव में रहने लगी।

धमकियों और प्रताड़ना हर दिन: रूबिना ने बताया कि ने फुरकान उसे डराने के लिए हाल की एक हत्या की तस्वीरें दिखाता था। इतना ही नहीं, वह गैस जलाकर डराने, हाथ जलाने और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था। लगातार मिल रही धमकियों और प्रताड़ना के कारण उसकी मानसिक स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती चली गई और अंततः उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

मामले की जांच शुरू: जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती का इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस मामले ने एक बार फिर प्रेम विवाह, धर्म परिवर्तन और घरेलू उत्पीड़न जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp