सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Petrol Pump: भारत में पेट्रोल पंप खोलने पर कितना आता है खर्चा ? क्या चाहिए योग्ता , जानिए पूरी डिटेल

Written by: Best24News

Published:

Petrol Pump:  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन इसके बावजूद इनकी मांग में कोई कमी नहीं आ रही है. यही कारण है कि पेट्रोल पंप का…


Petrol Pump:  देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. लेकिन इसके बावजूद इनकी मांग में कोई कमी नहीं आ रही है. यही कारण है कि पेट्रोल पंप का बिजनेस आज के समय में एक लाभदायक व्यावसायिक विकल्प बनकर उभरा है. इस क्षेत्र में निवेश करने वाले लोग हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं.Petrol Pump

Advertisement

पेट्रोल पंप बिजनेस क्यों है आकर्षक अवसर

भारत में पेट्रोल पंप खोलना उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो रिटेल ईंधन सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं. हालांकि इसके लिए बड़े निवेश, सरकारी मंजूरी और व्यावसायिक अनुभव की आवश्यकता होती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पेट्रोल पंप खोलने के लिए पात्रता मानदंड
पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए कुछ बुनियादी शर्तें होती हैं:

उम्र: कम से कम 21 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
अनुभव: रिटेल या संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 साल का अनुभव
नेटवर्थ: पर्याप्त होनी चाहिए
रिकॉर्ड: कोई आपराधिक या बैंक डिफॉल्ट रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कितना करना होगा निवेश?
ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने पर लागत: ₹15 से ₹20 लाख
शहरी क्षेत्र में लागत: ₹35 से ₹40 लाख
इस बिजनेस में मासिक आय ₹10 से ₹15 लाख तक हो सकती है, जो कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले एरिया आधारित कमीशन पर निर्भर करती है.

पेट्रोल पंप के लिए जमीन की जरूरत
शहरी या ग्रामीण इलाकों में: न्यूनतम 800 वर्ग मीटर जमीन
हाइवे या स्टेट हाइवे पर: कम से कम 1200 वर्ग मीटर
यह ज़मीन आवेदक के नाम पर होनी चाहिए और किसी कानूनी विवाद से मुक्त होनी चाहिए.Petrol Pump

निवेश का पूरा विवरण

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

पेट्रोल पंप खोलने में कई मदों में खर्च होता है, जैसे:

भूमि की लागत: ₹20 लाख से ₹1 करोड़ (स्थान पर निर्भर)
निर्माण लागत: ₹30 लाख से ₹1 करोड़ (साइज और सामग्री पर निर्भर)
उपकरण की लागत: ₹20 लाख से ₹50 लाख (फ्यूल यूनिट, स्टोरेज टैंक आदि)
लाइसेंस फीस: ₹2 लाख से ₹5 लाख (सरकारी मंजूरी, परमिट आदि)
पेट्रोल पंप लाइसेंस कैसे मिलेगा?
लाइसेंस प्राप्त करने के लिए आपको संबंधित तेल कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा. वहां जारी होने वाली रिक्तियों (advertisements) पर ध्यान दें. चयन के बाद आपसे साइट निरीक्षण, कागजी कार्रवाई और सिक्योरिटी डिपॉजिट मांगी जाती है.

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp