Credit Card: क्रेडिट कार्ड के लिए कितना CIBIL स्कोर जरूरी? जानिए पूरी डिटेल

On: March 22, 2026 9:06 AM
Follow Us:
Credit Card

 Cibil Score For Credit Card: क्रेडिट कार्ड अप्लाई करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके पास एक स्थिर और तय मासिक इनकम होनी चाहिए. यह इनकम बैंक की न्यूनतम पात्रता के अनुसार होनी चाहिए ताकि आपका क्रेडिट कार्ड आवेदन स्वीकार किया जा सके.

सिबिल स्कोर क्या होता है और इसकी रेंज

CIBIL स्कोर एक क्रेडिट रिपोर्टिंग सिस्टम है जो आपके पिछले लोन या क्रेडिट व्यवहार के आधार पर स्कोर तैयार करता है. यह स्कोर 300 से 900 अंकों के बीच होता है. जितना ज्यादा स्कोर होगा, आपके क्रेडिट कार्ड अप्रूवल की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी.

क्रेडिट कार्ड के लिए कितना CIBIL स्कोर जरूरी?
बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस के मुताबिक कम से कम 750 का CIBIL स्कोर होना आदर्श माना जाता है. इससे बैंक को यह भरोसा मिलता है कि आप जिम्मेदार उधारकर्ता हैं और समय पर भुगतान करते हैं.

एक साथ कई जगह अप्लाई करने से बचें
अगर आप एक साथ कई बैंकों में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं. तो इससे आपके CIBIL स्कोर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है. हर बार जब कोई बैंक आपका स्कोर चेक करता है, तो इसे हार्ड इंक्वायरी कहा जाता है, जो स्कोर को कम कर सकता है.

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now