Income Tax Cash Limit: घर में कितना कैश रख सकते है ? ज्यादा हुआ तो होगी कार्रवाही , जानिए RBI के नियम

On: March 21, 2026 11:58 PM
Follow Us:
RBI RBI

Income Tax Cash Limit: आज भले ही डिजिटल पेमेंट का चलन तेज़ हो गया है. लेकिन नकद लेन-देन आज भी लोगों की पहली पसंद है. खासतौर पर गृहणियां अपनी छोटी-छोटी बचत घर में ही रखना पसंद करती हैं. पर क्या घर में बड़ी राशि कैश रखना ठीक है? और क्या इससे इनकम टैक्स विभाग की नजर आप पर पड़ सकती है?

घर में कैश रखने की कोई तय सीमा नहीं

भारतीय कानून के तहत आप घर में कितनी भी नकदी रख सकते हैं. इसकी कोई तय सीमा नहीं है. लेकिन अगर आयकर विभाग किसी वजह से आपके घर की जांच करता है, तो आपको यह साबित करना होगा कि कैश का स्रोत वैध है.

वैध आय का होना जरूरी
अगर आपने जो भी पैसा कमाया है. वह सैलरी, बिजनेस, निवेश या किसी वैध स्रोत से आया है और आपके पास उसका रिकॉर्ड है, तो कोई समस्या नहीं है. सिर्फ इतना ध्यान रखें कि आप उसे समय पर ITR में घोषित करें.

हिसाब न देने पर लगेगा भारी टैक्स

यदि आयकर विभाग के छापे में पाया जाता है कि आपके पास मौजूद नकदी का कोई वैध दस्तावेज नहीं है, तो आप पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है. नोटबंदी के बाद ऐसे मामलों में 137% तक टैक्स वसूला जा सकता है.

टैक्स चोरी पर सख्त कार्रवाई
अगर टैक्स चोरी की पुष्टि होती है, तो IT Act की धारा 132 के तहत आयकर विभाग, सीबीडीटी, प्रवर्तन निदेशालय आपके घर में छापा मार सकते हैं और कैश जब्त कर सकते हैं.

बैंक और खरीदारी के नए नकद नियम
₹50,000 से ऊपर की नकद निकासी या जमा पर पैन कार्ड जरूरी है
₹2 लाख से ज्यादा की नकद खरीदारी पर पैन और आधार दोनों देना अनिवार्य है
ये नियम पारदर्शिता और टैक्स चोरी रोकने के लिए बनाए गए हैं.

सुरक्षित रहने के लिए क्या करें?
बड़ी राशि बैंक में रखें, इससे ब्याज भी मिलेगा और पैसा भी सुरक्षित रहेगा
अपने कैश का पूरा रिकॉर्ड रखें
समय पर ITR भरें
हर लेन-देन का सोर्स बताने के लिए तैयार रहें

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now