रविवार, 15 नवम्बर 2026

Mukesh Ambani Family Study: देश के सबसे अमीर फैमिली में कितने पढ़े लिखे हैं सब, जानिये अंबानी फैमिली की स्टडी लाइफ

Written by: सुनील चौहान

Published:

Mukesh Ambani Family Study: देश विदेश में अपनी अमीरी के लिए जाने जाने वाले अंबानी परिवार में लोग कितने पढ़े लिखे हैं। आज इस लेख के जरिये आपको बताने वाले हैं। रिलायंस…


Ambani family qualification: हजारों करोड़ के मालिक मुकेश अंबानी कितने पढ़े-लिखे हैं, जानिए
Ambani family qualification: हजारों करोड़ के मालिक मुकेश अंबानी कितने पढ़े-लिखे हैं, जानिए
Google News Follow us on Google

Mukesh Ambani Family Study: देश विदेश में अपनी अमीरी के लिए जाने जाने वाले अंबानी परिवार में लोग कितने पढ़े लिखे हैं। आज इस लेख के जरिये आपको बताने वाले हैं। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें सबसे अमीर आदमी हैं। अंबानी परिवार के बिजनेस और प्रॉपर्टी के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन उनकी एजुकेशन के बारे में कम लोगों को जानकारी है। आइये जानते हैं कि अंबानी परिवार में कौन कितना पढ़ा लिखा है।

मुकेश अंबानी Mukesh Ambani Qualification
मुकेश अंबानी ने मुंबई के ही सेंट जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की। उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त की। वहीं, 1980 में उन्होंने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया।

नीता अंबानी Nita Ambani Education Qualification
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ग्रेजुएट हैं। उन्होंने नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स संस्थान से वाणिज्य विषय में स्नातक किया है।

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

ईशा अंबानी Isha Ambani Education Qualification
बेटी ईशा अंबानी ने अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी विषय में ग्रेजुएशन किया है। ईशा ने साउथ एशियन स्टडीज की पढ़ाई भी की है और कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए की डिग्री ली है।

आकाश अंबानी Akash Ambani Qualification
मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री लेने के बाद अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

श्लोका मेहता Shloka Mehta Education Qualification
आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने न्यूजर्सी की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी से एंथ्रोपोलॉजी में वह ग्रेजुएट हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पॉलिटिकल साइंस में उन्होंने पढ़ाई की है।

राधिका और अनंत Radhika And Anant Qualification
छोटे बेटे आकाश अंबानी ने इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री लेने के बाद अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की। वहीं छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया।

अनिल और टीना Anil and Tina Ambani Qualification
छोटे भाई अनिल अंबानी ने हिल गार्डन से पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने किशनचंद चेलाराम कॉलेज से साइंस में ग्रेजुएशन किया। वहीं उन्होंने 1983 में उन्होंने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। वहीं, अनिल अंबानी की वाइफ टीना अंबानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के एमएम प्यूपिल्स स्कूल से की।

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp