शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Horrific road accident in Haryana: ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, एडवोकेट समेत तीन जिंदा जले

Written by: सुनील चौहान

Published:

Horrific road accident in Haryana: हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे नंबर 152-डी पर टोल प्लाजा से कुछ दूरी…


हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, एडवोकेट समेत तीन जिंदा जले
हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, एडवोकेट समेत तीन जिंदा जले हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, एडवोकेट समेत तीन जिंदा जले
Google News Follow us on Google

Horrific road accident in Haryana: हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे नंबर 152-डी पर टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार एडवोकेट सहित तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे नंबर 152-डी पर पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Advertisement

Haryana Police  अनुसार हादसा रात के समय हुआ, जब कार नारनौल की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में आग भड़क उठी। चंद सेकंड में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नही मिला। कार में लगी आग से ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।Horrific road accident in Haryana

ट्रक ओर  car जलकर राख: बता दे कि आग इतनी तेजी से फैली कि कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मृतकों की पहचान: पुलिस के अनुसार नारनौल शहर के पास स्थित गांव नीरपुर निवासी एडवोकेट राजकुमार यदुवंशी, कपड़ा व्यापारी रविदत्त उर्फ दारा सिंह और टैक्सी चालक प्रवीण उर्फ पौमी के रूप में हुई है। तीनों एक ही कार में सवार थे। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp