शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Honda Activa e: सीमित शहरों में लॉन्च, होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में आई गिरावट, जानें पूरा सच

Written by: Best24News

Published:

Honda Activa e: होंडा मोटरसाइकिल ने हाल ही में अपनी दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa e: और QC1 को लॉन्च किया था। कंपनी को उम्मीद थी कि ये दोनों स्कूटर्स मार्केट में काफी…


Honda Activa e: सीमित शहरों में लॉन्च, होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में आई गिरावट, जानें पूरा सच
Honda Activa e: सीमित शहरों में लॉन्च, होंडा इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री में आई गिरावट, जानें पूरा सच
Google News Follow us on Google

Honda Activa e: होंडा मोटरसाइकिल ने हाल ही में अपनी दो इलेक्ट्रिक स्कूटर Activa e: और QC1 को लॉन्च किया था। कंपनी को उम्मीद थी कि ये दोनों स्कूटर्स मार्केट में काफी लोकप्रिय होंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। SIAM के आंकड़ों के मुताबिक, होंडा ने अगस्त 2025 में इन दोनों मॉडलों का प्रोडक्शन रोक दिया है।

Advertisement

कम बिक्री बनी मुख्य वजह

फरवरी से जुलाई 2025 के बीच होंडा ने कुल 11,168 यूनिट्स बनाई थीं, लेकिन इनमें से केवल 5,201 यूनिट्स ही डीलर्स तक पहुंच सकीं। आधे से ज्यादा स्कूटर बिना बिके ही रह गए। यही वजह है कि कंपनी ने प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया।

Activa e: से खास उम्मीदें थीं

Activa का नाम पहले ही भरोसे का प्रतीक माना जाता है। साथ ही बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी के कारण उम्मीद थी कि Activa e: ज्यादा बिकेगी। बैटरी स्वैपिंग से यूजर को बैटरी चार्जिंग में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता। कंपनी ने जून में बैटरी रेंट कम किया और होम चार्जिंग डॉक शुरू करने का प्लान भी बनाया। इसके बावजूद Activa e: की बिक्री कमजोर रही।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बिक्री के आंकड़े क्या रहे?

QC1 की कुल 5,201 यूनिट्स में से 4,461 की बिक्री हुई, जबकि Activa e: की केवल 740 यूनिट्स बिकीं। QC1 की कीमत कम होने, पोर्टेबल चार्जर और बाजार की मांग के मुताबिक होने की वजह से यह बेहतर चला। वहीं Activa e: का स्वैपिंग मॉडल अभी भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर के हिसाब से सीमित साबित हुआ।

सीमित शहरों में ही उपलब्ध रही स्कूटर्स

होंडा ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को सिर्फ कुछ चुनिंदा शहरों में ही लॉन्च किया था। Activa e: केवल मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु में उपलब्ध थी। जबकि QC1 की बिक्री मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और चंडीगढ़ तक सीमित थी। दूसरी ओर, कई अन्य EV ब्रांड पूरे भारत में अपनी स्कूटर्स उपलब्ध करा रहे हैं। इस वजह से होंडा के स्कूटर्स को अपेक्षित बिक्री नहीं मिल पाई।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

होंडा की इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को व्यापक पहुंच और बेहतर मार्केटिंग न मिलने के कारण वे उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हो पाए। प्रोडक्शन रोकना कंपनी के लिए एक मजबूरी साबित हुई है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp