गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Holiday: हरियाणा में नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी छुट्टियों की सूची

Written by: Best24News

Published:

  चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने नवंबर महीने में कुल 9 दिनों का अवकाश तय किया है। इनमें राष्ट्रीय,…


 

Advertisement

चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने नवंबर महीने में कुल 9 दिनों का अवकाश तय किया है। इनमें राष्ट्रीय, धार्मिक और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, नवंबर के पहले ही दिन यानी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्यभर के स्कूल बंद रहेंगे।Holiday

इसके बाद 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को रविवार के कारण अवकाश रहेगा। वहीं, 5 नवंबर को गुरु नानक देव जयंती और 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर भी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 8 नवंबर को दूसरे शनिवार का अवकाश रहेगा। इस तरह पूरे महीने में छात्रों को कुल 9 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसी के साथ, शिक्षा विभाग ने 15 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव करने की भी घोषणा की है। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया जाएगा। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को ठंड के मौसम में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp