गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Holiday: हरियाणा में नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें पूरी छुट्टियों की List

Written by: सुनील चौहान

Published:

  Holiday: हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने नवंबर महीने में कुल 9 दिनों का अवकाश तय किया है। इनमें राष्ट्रीय,…


 

Advertisement

Holiday: हरियाणा के सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने नवंबर महीने में कुल 9 दिनों का अवकाश तय किया है। इनमें राष्ट्रीय, धार्मिक और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार, नवंबर के पहले ही दिन यानी 1 नवंबर को हरियाणा दिवस के अवसर पर राज्यभर के स्कूल बंद रहेंगे।Holiday

इसके बाद 2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को रविवार के कारण अवकाश रहेगा। वहीं, 5 नवंबर को गुरु नानक देव जयंती और 25 नवंबर को गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर भी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 8 नवंबर को दूसरे शनिवार का अवकाश रहेगा। इस तरह पूरे महीने में छात्रों को कुल 9 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।Holiday

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इसी के साथ, शिक्षा विभाग ने 15 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव करने की भी घोषणा की है। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया जाएगा। विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं ताकि विद्यार्थियों को ठंड के मौसम में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp