गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

Hisar Airport: हिसार एयरपोर्ट पर शुरु हुई फ्लाइट्स की बुकिंग, सिर्फ इतने रुपये में पहुंचे अयोध्या

Written by: सुनील चौहान

Published:

Hisar Airport: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 14 अप्रैल से हिसार एयरपोर्ट Maharaja Agrasen International Airport से फ्लाइट्स उड़नी शुरू हो जाएगी। इसके लिए अयोध्या और दिल्ली का किराया…


Hisar Airport: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 14 अप्रैल से हिसार एयरपोर्ट Maharaja Agrasen International Airport से फ्लाइट्स उड़नी शुरू हो जाएगी। इसके लिए अयोध्या और दिल्ली का किराया भी तय हो गया है।

खबरों की मानें, तो हिसार से अयोध्या का 3,393  रुपए और अयोध्या से हिसार की फ्लाइट का किराया 3,730 रुपए होगा। जबकि, हिसार से दिल्ली की फ्लाइट का किराया 1,300 रुपए बताया जा रहा है। अगर ऐसा है तो यह फ्लाइट टैक्सी से भी ज्यादा सस्ती होने वाली है। क्योंकि हरियाणा से टैक्सी या कैब में जाने का किराया 2 से 2,500 हजार रुयए है। बताया जा रहा है कि यात्री फ्लाइट में केवल 15 किलो तक का सामान ही ले जा सकेंगे।

 शाम 6.30 बजे के बाद  लैंड नहीं होगी फ्लाइट्स

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

खबरों की मानें, तो हिसार एयरपोर्ट पर अभी नाइट में फ्लाइट्स के लैंडिंग की सुविधा नहीं है। इसलिए, विमान दिन में ही उड़ान भर सकेंगे। शाम साढ़े 6 बजे के बाद हिसार से कोई फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

पीएम मोदी करेंगे शुरुआत

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बता दें कि पीएम मोदी 14 अप्रैल को अयोध्या जाने वाली पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हिसार से अयोध्या के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार शाम को करीब साढ़े 8 बजे शुरू हो गया है। सिर्फ 2 घंटे में ही साढ़े 10 बजे तक सभी टिकटें बिक गईं है। अब 18 अप्रैल के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली, अयोध्या जम्मू, जयपुर और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट्स शुरू की जाएंगी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp