गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Highway In Haryana: हरियाणा में बनेगा 300 KM लंबा नया फोरलेन हाईवे, इन इलाकों की जमीनें बनेगी सोना

Written by: Best24News

Published:

Highway In Haryana: हरियाणा में डबवाली (सिरसा) से पानीपत तक एक करीब 300 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे बनाने का फैसला किया गया है। इस हाईवे के निर्माण से न केवल वाहनों का…


Highway In Haryana: हरियाणा में डबवाली (सिरसा) से पानीपत तक एक करीब 300 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे बनाने का फैसला किया गया है। इस हाईवे के निर्माण से न केवल वाहनों का आवागमन सुविधाजनक होगा, बल्कि चालकों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, जिन किसानों की ज़मीन इस परियोजना के तहत अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें सरकार द्वारा मुआवजा राशि दी जाएगी।

Advertisement

केंद्र सरकार ने भी इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है और इसके लिए 80 लाख रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) की अनुमति दी है। यह हाईवे प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने में मदद करेगा और साथ ही 7 नेशनल हाईवे को कनेक्ट करेगा।

इस परियोजना से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और भारी वाहनों का दबाव कम होगा। इसके अलावा, यह हाईवे प्रदेश के 14 प्रमुख कस्बों को जोड़ने का कार्य करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

हाईवे से गुजरने वाले प्रमुख इलाकों में सिवाह, सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगुरां, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरदुलगढ़, रोडी, कालावाली और डबवाली शामिल हैं। फतेहाबाद जिले में, यह हाईवे पंजाब बॉर्डर से रतिया, भूना और सनियाणा होते हुए पानीपत तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

यह परियोजना हरियाणा के उद्योगपतियों, विशेष रूप से पानीपत के कपास व्यापारियों के लिए भी फायदेमंद होगी, क्योंकि इससे कपास लाने का रास्ता आसान हो जाएगा।

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp