गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: फर्जी निकाला जाति प्रमाण पत्र, चेयरपर्सन को किया टर्मिनेट

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा में एक बडा मामला सामने आया है। पानीपत में चेयरमैन ने फर्जी कागजात से चुनाव लडा था। इसी को लेकर पानीपत जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल को उनके…


Haryana News: हरियाणा में एक बडा मामला सामने आया है। पानीपत में चेयरमैन ने फर्जी कागजात से चुनाव लडा था। इसी को लेकर पानीपत जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल को उनके पद से हटा दिया गया है।Haryana

Advertisement

बता दें कि यह कार्रवाई पंचायत विभाग के निदेशक दुश्मंता कुमार बेहरा के आदेश पर की गई है। क्योंकि शिकायत मिलने के बाद हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत विभाग के निदेशक को जांच के निर्देश दिए थे।

इसके बाद यह जांच उपायुक्त के माध्यम से अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) को सौंपी गई। जांच प्रक्रिया के तहत काजल देशवाल के पैतृक गांव की पुष्टि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से की गई।Haryana

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

मामले की शिकायत पूर्व जिला परिषद सदस्य ज्योति शर्मा के पति प्रदीप कुमार द्वारा की गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि काजल देशवाल ने चुनाव नामांकन के समय फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाया था।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

फर्जी निकला जाति प्रमाण पत्र: सहारनपुर जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि काजल देशवाल सामान्य वर्ग से संबंधित हैं। रिपोर्ट में उनके पिता और भाई की स्कूल शिक्षा से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें पाया गया कि वे हिंदू राजपूत समुदाय से हैं, जो अनुसूचित जाति या आरक्षित वर्ग में शामिल नहीं आता है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp