गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Hero इलेक्ट्रिक बाइक बाजार में मचाएगी धूम, जानिए इस बाइक की कैसी है परफॉर्मेंस

Written by: Best24News

Published:

भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp अब अपनी इलेक्ट्रिक पहचान को और मजबूत करने जा रही है. कंपनी अपने ब्रांड Vida के तहत एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Vida Ubex लॉन्च…


भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी Hero MotoCorp अब अपनी इलेक्ट्रिक पहचान को और मजबूत करने जा रही है. कंपनी अपने ब्रांड Vida के तहत एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Vida Ubex लॉन्च करने की तैयारी में है. इससे पहले कंपनी ने Vida V1 सीरीज के स्कूटर्स लॉन्च किए थे जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था. अब सबकी निगाहें इस नई इलेक्ट्रिक बाइक पर टिकी हैं जो मार्केट में हलचल मचा सकती है.Hero 

Advertisement

 

रेंज और परफॉर्मेंस का वादा

हालांकि कंपनी ने अभी बैटरी और मोटर की पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि इसमें 7 से 10 kW की इलेक्ट्रिक मोटर होगी जो एक चार्ज में 150 से 180 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है. इसके साथ फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है जिससे बाइक केवल 60 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाएगी. अगर यह दावे सही साबित हुए तो यह सेगमेंट में नया मानक स्थापित करेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Vida Ubex को कंपनी नवंबर 2025 में होने वाले EICMA Motor Show में पेश करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाइक पूरी तरह प्रोडक्शन-रेडी होगी. इसका डिजाइन स्पोर्टी और मॉडर्न होगा जिसमें Hero ने पहले के कॉन्सेप्ट मॉडल्स से ज्यादा एडवांस फीचर्स जोड़े हैं. इससे पहले कंपनी ने Lynx और Acro नाम की इलेक्ट्रिक बाइक्स दिखाई थीं पर Vida Ubex इनसे अलग एक हाई-परफॉर्मेंस ई-रोडस्टर के रूप में उतरेगी.

डिजाइन और फीचर्स में नया अंदाज़

टीजर से झलक मिलती है कि यह बाइक शानदार डिजाइन और मजबूत बिल्ड के साथ आएगी. इसमें सिंगल-पीस सीट, USD फ्रंट फोर्क, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन और पेटल डिस्क ब्रेक्स दिए जाएंगे. अलॉय व्हील्स के साथ यह और भी स्टाइलिश लगेगी. सबसे खास बात इसका मिड-माउंटेड मोटर सेटअप होगा जो बेल्ट ड्राइव सिस्टम के जरिए रियर व्हील को पावर देगा. इससे राइड और भी स्मूद और साइलेंट होगी.

Ola और Ather के लिए चुनौती

अगर Vida Ubex 2 लाख रुपये की रेंज में आती है और इसमें दमदार परफॉर्मेंस व प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं तो यह सीधे Ola S1 Pro, Ather 450X, और Bajaj Chetak जैसी बाइक्स को चुनौती दे सकती है. कंपनी इसका उत्पादन भारत में ही करेगी जिससे कीमत को काबू में रखा जा सकेगा. उम्मीद है कि भारत में इसकी बिक्री 2026 की शुरुआत में शुरू होगी.

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp