गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा से खाटू श्याम और सालासर के लिए शुरू होगी हैलीकॉप्टर सेवा, एक घंटे में पूरा होगा सफर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: हरियाणा से खाटू श्याम और सालासर धाम जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। हिसार जिले से खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा…


Helicopter service will start from Haryana for Khatu Shyam and Salasar
Helicopter service will start from Haryana for Khatu Shyam and Salasar
Google News Follow us on Google

Haryana: हरियाणा से खाटू श्याम और सालासर धाम जानें वाले श्रद्धालुओं के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। हिसार जिले से खाटू श्याम और सालासर धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि गुरुग्राम से पहले हिसार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी। इसके लिए राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार पहले ही अपनी सहमति दे चुकी है। अब केवल आधिकारिक निर्देश मिलने बाकी है।

Advertisement

श्रद्धालुओं का बचेगा समय

फिलहाल हिसार से सड़क मार्ग से सालासर धाम जाने के लिए करीब साढ़े तीन से चार घंटे का समय लगता है और खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए चार से पांच घंटे का सफर तय करना पड़ता है। हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू होने से इस यात्रा में केवल एक घंटा लगेगा। इससे श्रद्धालुओं का समय बचेगा।

वहीं विपुल गोयल ने कहा कि हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने के लिए सरकार योजाना बना रही है। इसके लिए अगले महीने राजस्थान सरकार से बैठक करनी है। ताकि हेलीपैड और तैयारियों से संंबंधित फाइनल बातचीत की जाए। यह हेलीकॉप्टर शुरू होने से हरियाणा और राजस्थान के बीच धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp