गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

IMD Rain Alert: देश के इन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तबाही, देखें आज कहां कहां होगी बारिश ?

Written by: Best24News

Published:

IMD Rain Alert: मानसून की सक्रियता से कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने समय से एक हफ्ते पहले दस्तक दे दी है और महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, केरल…


IMD Rain Alert: मानसून की सक्रियता से कई राज्यों में मौसमी गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने समय से एक हफ्ते पहले दस्तक दे दी है और महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में बीते कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है।

Advertisement

आईएमडी ने उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, बिहार, यूपी-एमपी, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान में आंधी के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। कल देशभर में कैसा रहेगा मौसम आइए जानते हैं।

दिल्ली एनसीआर में होगी बारिश

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आईएमडी की मानें तो 28 मई को स्थिति थोड़ी हल्की होगी, जहां बादलों के छाए रहने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, लेकिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई हैष सके अलावा 29 और 30 मई को फिर से आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।

यूपी में गर्मी का प्रकोप

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। कहीं तेज धूप तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिल रही है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में गर्मी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 31 मई तक बारिश हो सकती है, लेकिन अगले 5 दिनों तक तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है।

हरियाणा में अगले चार दिन तक बारिश

हरियाणा में मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है। 28 और 29 मई को राज्य के 14-14 जिलों में बारिश हो सकती है, जबकि 30 मई को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। हाल ही में हुई बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

मुंबई में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटे में मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp