
Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है, जिसके चलते आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया है की हरियाणा में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण अब हरियाणा प्रदेश में जमकर बरसात होने वाली है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा में अभी तक मानसून की अच्छी बरसात नहीं हुई है। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। फिलहाल, हरियाणा में मानसून की एंट्री होने के चौथे दिन भी मानसून ने अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ सका है। Haryana Weather
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में शुक्रवार को सिर्फ बूंदाबांदी हुई। वहीं, मौसम विशेषज्ञ की के मुताबिक शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके असर से मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। Haryana Weather
मौसम को लेकर मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में मानसून की एंट्री मंगलवार को हो गई। बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, सिरसा, फतेहाबाद व हिसार जिले में मानसून की बरसात हुई। मगर, बाकी जिलों में लोग अभी भी मानसून की प्रतीक्षा कर रहे हैं। Haryana Weather
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
पिछले एक हफ्ते से गुजरात पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से मानसून टर्फ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली के दक्षिण में बना हुआ है। इससे बरसात की गतिविधियां देखने को मिल रही थी। मगर, फिलहाल यह कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है, जिससे बरसात की गतिविधियों में कमी आई है। Haryana Weather
ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ 28 जून को सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इस कारण से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बरसात की गतिविधियों में इजाफा होगा। इसके साथ ही एक से 2 दिन में मानसून सारे हरियाणा प्रदेश को कवर कर लेगा। Haryana Weather
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
इसके प्रभाव से 28 जून से 30 जून और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून टर्फ हरियाणा व एनसीआर पर बनी रहेगी, इससे अधिकतर जगहों पर झमाझम बरसात होने की उम्मीद है।
